1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Budhwar Ke Upay: अगर आपकी जीवन में परेशानियां कम नहीं हो रही हैं तो बुधवार को करें ये उपाय, विघ्नहर्ता गणेश दूर करेंगे हर बाधा

Budhwar Ke Upay: अगर आपकी जीवन में परेशानियां कम नहीं हो रही हैं तो बुधवार को करें ये उपाय, विघ्नहर्ता गणेश दूर करेंगे हर बाधा

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Aug 14, 2024 07:10 am IST,  Updated : Aug 14, 2024 07:11 am IST

Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन भगवान गणेश जी के कुछ विशेष उपाय कर के आप अपने जीवन में चल रही समस्याओं से कैसे छुटकारा पा सकते हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार के उपायों के बारे में।

Budhwar Ke Upay- India TV Hindi
Budhwar Ke Upay Image Source : INDIA TV

Budhwar Ke Upay: सप्ताह का बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन गणपति जी की पूजा-अर्चना करने से सभी काम बिना बाधा के पूरे होते हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा बुधवार के दिन इन विशेष उपायों को करने से जीवन की समस्त  समस्याओं से छुटकारा मिलता है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि बुधवार के दिन किन उपायों को करना चाहिए

  1. अगर आपकी तमाम कोशिशों के बाद भी आपको कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता नहीं मिल पा रही है,तो आज स्नान आदि के बाद मंदिर जाकर भगवान को पुष्प अर्पित कर हाथ जोड़कर प्रणाम करें और फिर भगवान से मनचाही सफलता पाने के लिए प्रार्थना करें।
  2. अगर आपके साथ अक्सर ऐसा होता है कि आप कहना कुछ चाहते हैं और कह कुछ और जाते हैं, तो ऐसी स्थिति से बचने के लिये आज के दिन आपको बुध के मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।

  3. अगर आप प्रकाशन का काम करते हैं या आप एक लेखक हैं, पत्रकार हैं या एक वकील हैं और आपका काम ठीक से नहीं चल रहा है, तो आज के दिन अपने घर की उत्तर दिशा में घी का दीपक जलाएं और उस दीपक की लौ को देखते हुए-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:। मंत्र का पांच बार पाठ करें। साथ ही मां दुर्गा को हरी चुनरी चढ़ाएं।

  4. अगर आप अपनी प्रोफेशनल जिदंगी में सफलता पाना चाहते है या फिर आपका इंटरव्यू क्लियर नहीं हो पा रहा है , परीक्षा में सफलता हासिल नहीं हो पा रही है तो आप बुधवार के दिन कच्चे सूत में 7 गांठ लगाकर जय गणेश, काटो क्लेश मंत्र का जाप करते हुए भगवान गणेशजी को समर्पित कर दें। उसके बाद उस धागे को अपने पर्स में रखें। ऐसा करने से इंटरव्यू तथा परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

  5. अगर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का भंडार है इसके लिए आपने बहुत ज्यादा उपाय भी किए होंगे , लेकिन आपको बिल्कुल फायदा नहीं हुआ तो आप बुधवार के दिन गणेश जी की सफेद रंग की मूर्ति को स्थापित करें।

  6. अगर आप अपने व्यवसाय में लगातार हो रही हानि से परेशान है या फिर उससे आपको धन लाभ की प्राप्ति नहीं हो रही है तो आप बुधवार के दिन सुबह नहा-धोकर मंदिर जाकर गणेश जी को 21 बेसन के बने लड्डू के साथ दूर्वा भी अर्पित करें।

  7. अगर आपके दांपत्य संबंधों की खुशहाली में कोई तीसरा अड़चनें डाल रहा है तो उससे अपना पीछा छुड़ाने के लिये आज के दिन आपको एक मुट्ठी मसूर की दाल लेनी चाहिए और उसे अपने जीवनसाथी के हाथों से सात बार स्पर्श कराना चाहिए। स्पर्श कराने के बाद उस मंसूर की दाल को किसी साफ बहते जल में प्रवाहित कर दें।

  8. आज शुभ फलों की प्राप्ति के लिये आपको सुबह स्नान आदि के बाद शमी के वृक्ष के पास जाकर उसकी पूजा-अर्चना करनी चाहिए। साथ ही आज के दिन शमी के वृक्ष से संबंधित किसी भी चीज़ को क्षति न पहुंचाएं, इस बात का ध्यान रखना चाहिए।

  9. अगर जीवन में खुशहाली पाना चाहते हैं या अपनी जिंदगी को ताजगी से भर देना चाहते हैं तो आज के दिन शमी के वृक्ष की जड़ में जल चढ़ाएं और दोनों हाथ जोड़कर वृक्ष को प्रणाम करें। साथ ही आज पूरा दिन में आपको जब भी मौका मिले तो ढोल या मृदंग पर बजाया गया संगीत जरूर सुनें। अगर आपको खुद बजाना आता है, तो आज जरूर बजाएं।

  10. अगर आप अपनी वाणी के दम पर दूसरों का विश्वास जीतना चाहते हैं, अपने कार्यों को सफल बनाने चाहते हैं तो आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद बुध के इस मंत्र का 11 बार जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।

  11. अगर आपका कोई शत्रु आपको बहुत ज्यादा परेशान कर रहा है और आपके कामों में बाधा डाल रहा है, तो शत्रु से छुटकारा पाने के लिये आज बाजार से एक पान का पत्ता लेकर आयें और उस पान के पत्ते को अच्छे से साफ करके, उस पर हल्दी से सातिया, यानि स्वास्तिक का चिन्ह बनाकर भगवान गणेश को अर्पित करें और अपने शत्रु का नाम लेते हुए, उससे छुटकारा पाने के लिये भगवान से प्रार्थना करें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

गुरु 20 अगस्त को मृगशिरा नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, नवंबर तक इन 3 राशियों को होगा फायदा, बनेगी हर बिगड़ी बात

Raksha Bandhan 2024: सावन सोमवार के साथ रक्षाबंधन पर हैं ये 4 शुभ योग, जान लें राखी बांधने के लिए सही समय कब रहेगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म