1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Holi 2023: इन रंगों से होली खेलने पर दौड़ी आएंगी मां लक्ष्मी, घर में नहीं होगी कभी पैसों की कमी

Holi 2023: इन रंगों से होली खेलने पर दौड़ी आएंगी मां लक्ष्मी, घर में नहीं होगी कभी पैसों की कमी

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Poonam Yadav
 Published : Mar 07, 2023 12:10 pm IST,  Updated : Mar 07, 2023 12:10 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार होली खेलते समय यदि विशेष रंगों का उपयोग किया जाए तो घर में सुख-समृद्धि आती है। व्यवसाय, नौकरी या आय स्त्रोत के आधार पर भी रंगों का चयन किया जा सकता है।

playing Holi with these colors, - India TV Hindi
playing Holi with these colors, Image Source : FREEPIK

होली खेलते समय यदि विशेष रंगों का उपयोग किया जाए तो घर में सुख-समृद्धि आती है। व्यवसाय, नौकरी या आय स्त्रोत के आधार पर भी रंगों का चयन किया जा सकता है।  सबसे पहले हम बात करेंगे लाल रंग की। लाल रंग भूमि पुत्र मंगल का रंग है। इसलिए भूमि से संबंधित कार्य करने वाले बिल्डर्स, प्रॉपर्टी डीलर्स, इंजीनियर्स एवं प्रशासनिक अधिकारियों को लाल रंग से होली खेलनी चाहिए।

हरा रंग

हरा रंग बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। व्यापारी, शिक्षक, वकील, विद्यार्थी, लेखक, कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर इंजीनियरों के लिये हरे रंग से होली खेलना अच्छा रहता है। यह आपको सफलता दिलाने में मदद करता है।

पीला रंग 

पीला रंग गुरु का प्रतिनिधित्व करता है और गुरु सोना, चांदी, अन्न से संबंधित व्यापार के आर्थिक पक्ष को प्रभावित करता है। इसलिए इन कामों से संबंधित लोगों को पीले रंग से होली खेलना लाभदायक रहेगा।

नीला रंग

नीला रंग शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। अभिनेता, कलाकार, कम्प्यूटर व्यवसायी, प्लास्टिक, ऑइलपेंट, लोहा व्यवसायी एवं राजनीतिज्ञों को नीले रंग से होली खेलनी चाहिए। इससे आप नई ऊंचाइयां को पाने में कामयाब होंगे। वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा होली के रंगों के बारे में। उम्मीद है आप इस वास्तु टिप्स को अपनाकर जरुर लाभ उठाएंगे

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

ये भी पढ़ें - 

Holi 2023: होलिका दहन की पूजा इस विधि के साथ करें, नोट कर लें पूजा की सामग्री की लिस्ट

होलिका दहन के दिन बस करें ये काम, कभी खाली नहीं होगी तिजोरी, मां लक्ष्मी जमकर बरसाएंगी कृपा

मुंह से बाहर की तरफ निकले हुए दांत वाले लोग होते है बहुमुखी प्रतिभा के धनी, जानें इनके व्यक्तित्व से जुड़े कई राज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म