Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Chhath Puja 2022: कल से शुरू होगा आस्था का महापर्व छठ, इस दौरान ये गलतियां करने से बचें, वरना..

Chhath Puja 2022: कल से शुरू होगा आस्था का महापर्व छठ, इस दौरान ये गलतियां करने से बचें, वरना..

Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey Published : Oct 27, 2022 09:29 pm IST, Updated : Oct 27, 2022 09:29 pm IST

Chhath Puja 2022: 28 अक्टूबर से सूर्य षष्ठी व्रत की शुरुआत हो रही है। हिंदू धर्म में छठ पूजा का बड़ा ही विशेष महत्व होता है। इस दौरान आपको कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए वरना छठी मईया आपसे नाराज हो सकती हैं।

Chhath Puja 2022- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ BAWALBIHAR Chhath Puja 2022

Chhath Puja 2022: कल यानि 28 अक्टूबर से सूर्य षष्ठी व्रत की शुरुआत हो रही है। हिंदू धर्म में छठ पूजा का बड़ा ही विशेष महत्व होता है। छठ पूजा का यह व्रत मुख्य रूप से संतान की लंबी आयु, पारिवारिक सुख-समृद्धि, अच्छी सेहत और मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए किया जाता है जो पूरे चार दिनों तक मनाया जाता है। बता दें कि छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय होता है। दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य और अगले उसके दिन यानि चौथे दिन अरुणोदय काल में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। ऐसे में इस दौरान आपको कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए वरना छठी मईया आपसे नाराज हो सकती हैं। आइए जानते हैं। 

  1. छठ पूजा में सफाई का बहुत अधिक ध्यान रखना पड़ता है। इसलिए बिना साफ-सफाई के पूजा की कोई भी चीज नहीं छूनी चाहिए। 
  2. जो महिलाएं इस व्रत को रख रही है, वह इन 4 दिनों तक पलंग या चारपाई पर न सोएं बल्कि वो जमीन पर चादर बिछाकर सोएं।
  3. सूर्य भगवान को अर्ध्य देते समय कभी भी चांदी, स्टील, प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करें। हमेशा तांबा के लोटे का ही इस्तेमाल करें।   
  4. मान्यताओं के अनुसार, प्याज और लहसुन तासमिक श्रेणी में आते है। इसलिए इन 4 दिनों तक इन चीजों का सेवन करने से बचें
  5. प्रसाद तैयार करते समय किसी भी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपने ऐसा किया तो आपका प्रसाद झूठा हो सकता है। 
  6. जिस जगह आप छठ का प्रसाद बना रहे हैं। ध्यान रखें कि वहां पर खाना न बनता हो। 
  7. अगर आपने व्रत रखा है तो बिना सूर्य को अर्ध्य दिए जल या फिर किसी और चीज का सेवन न करें। 
  8. पूजा के दिनों में किसी को भी फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। पूजा के बाद फलों का सेवन कर सकते हैं।
  9. छठ महापर्व के दौरान किसी को अपशब्द न कहें, लड़ाई-झगड़े न करें। घर पर शांति बनाए रखें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें

Chhath 2022: छठ पूजा में नाक तक सिंदूर क्यों लगाती हैं महिलाएं, यहां जानें इसकी वजह

Chhath 2022 Kharna Kheer Recipe: खरना पर गुड़ की खीर का लगाया जाता है भोग, यहां जाने रेसिपी

Chhath 2022 Kharna: छठ महापर्व में खरना का क्या है महत्व, यहां जाने सही तिथि और नियम

 

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म

Advertisement
Advertisement
Advertisement