1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Chhoti Diwali 2024: आज मनाई जा रही है छोटी दिवाली, इस दिन कितने दीये जलाने चाहिए? जानें सही नियम

Chhoti Diwali 2024: आज मनाई जा रही है छोटी दिवाली, इस दिन कितने दीये जलाने चाहिए? जानें सही नियम

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 30, 2024 08:58 am IST,  Updated : Oct 30, 2024 10:33 am IST

Chhoti Diwali 2024: आज छोटी दिवाली का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस दिन भी दीया जलाया जाता है। यहां जानिए कि छोटी दिवाली के दिन कितने दीये जलाने चाहिए और इसके नियम क्या है।

Chhoti Diwali 2024- India TV Hindi
Chhoti Diwali 2024 Image Source : INDIA TV

Chhoti Diwali 2024: छोटी दिवाली का त्यौहार दीपावली से एक दिन पहले मनाया जाता है। आज यानी कि 30 अक्टूबर को छोटी दिवाली मनाई जा रही है। इस दिन दिवाली की तरह ही दीये जलाए जाते हैं लेकिन इसकी संख्या सीमित रहती है। छोटी दिवाली के दिन भगवान कृष्ण और यम देवता की पूजा की जाती है। कहते हैं कि इस दिन यम देव के नाम पर दीया जलाने से अकाल मृत्यु का खतरा टल जाता है। तो आइए जानते हैं कि छोटी दिवाली के दिन कितन दीये जलाने चाहिए और इसके नियम क्या है।

छोटी दिवाली पर कितने दीये जलाएं?

हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली का त्यौहार मनाया जाता है। छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी और नरक चौदस के नाम से भी जाना जाता है। छोटी दिवाली के दिन 14 दीये जलाने का विधान है। छोटी दिवाली के दिन जलने वाले इन 14 दीपक की संख्या घर के मंदिर के आगे जलने वाले दीये से अलग होती है। 

छोटी दिवाली के दिन इन नियमों का करें पालन

छोटी दिवाली के दिन सबसे पहले अपने इष्ट देव या घर में स्थापित देवी-देवता के आगे घी का दीपक जलाएं। छोटी दीवाली के दिन एक दीया यम देव के नाम से जलाया जाता है। वहीं दूसरा दीया मां काली के नाम, तीसरा दीया भगवान कृष्ण के नाम पर जलाया जाता है। वहीं चौथा, पांचवां दीया घर के मुख्य द्वार और घर की पूर्व दिशा में जलाया जाता है। इसके अलावा  छोटी दिवाली के दिन किचन, छत, सीढ़ियों के पास सरसों तेल वाला दीया जलाना भी जरूरी है। छोटी दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार, बाहर, चौराहे और खाली स्थान पर भी दीया रखा जाता है। दक्षिण दिशा यम देव की मानी जाती है तो छोटी दिवाली के दिन इस दिशा को साफ-सुथरा रखें। दक्षिण दिशा में यम देव के नाम का दीया जलाया जाता है। ध्यान रखें कि छोटी दिवाली के दिन ऐसी जगह दीया रखें जहां किसी के पैर न लगें। वहीं यम का दीपक दरवाजे या घर के बाहर रखकर ही जलाना चाहिए।

छोटी दिवाली 2024 पूजा मुहूर्त

  • कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि आरंभ- 30 अक्टूबर 2024 को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट से
  • कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि समाप्त- 31 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 52 मिनट पर 
  • छोटी दिवाली 2024 तिथि- 30 अक्टूबर
  • छोटी दिवाली पर पूजा शुभ मुहूर्त-  30 अक्टूबर 2024 को शाम 5 बजकर 41 मिनट से 7 बजे तक रहेगा

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

दीपावली के दिन कौन सा संकेत बताता है कि लक्ष्मी माता की कृपा होने वाली है? जान लें इसके बारे में

Chhoti Diwali 2024: छोटी दीवाली को नरक चतुर्दशी क्यों कहा जाता है? जानें इस दिन क्या करना चाहिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म