1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. December 2024 Pradosh Vrat: प्रदोष व्रत करने वालों पर रहती है महादेव की विशेष कृपा, इस दिन जरूर रखें इन बातों का ध्यान

December 2024 Pradosh Vrat: प्रदोष व्रत करने वालों पर रहती है महादेव की विशेष कृपा, इस दिन जरूर रखें इन बातों का ध्यान

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 09, 2024 12:23 pm IST,  Updated : Dec 09, 2024 12:24 pm IST

Pradosh Vrat Niyam: प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से जातक की सभी मनोकामनाए पूर्ण होती हैं। लेकिन प्रदोष व्रत के कुछ नियम बताए गए हैं जिनका पालन करना जरूरी है। तो जानिए प्रदोष के दिन क्या करें और क्या नहीं।

Pradosh Vrat 2024- India TV Hindi
Pradosh Vrat 2024 Image Source : INDIA TV

Pradosh Vrat Niyam: मार्गशीर्ष माह का प्रदोष व्रत 13 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा। यह दिन भोलेनाथ और माता पार्वती को समर्पित है। हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत करने का विधान है। जिस दिन त्रयोदशी तिथि प्रदोष काल के समय व्याप्त होती है उसी दिन प्रदोष का व्रत किया जाता है। प्रदोष काल सूर्यास्त से प्रारंभ हो जाता है। जब त्रयोदशी तिथि और प्रदोष साथ-साथ होते हैं वह समय शिव दी की पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। बता दें कि प्रदोष व्रत सप्ताह के दिन पड़ता है उसका नाम भी उसी हिसाब से होता है। इस बार का प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन रखा जाएगा, इसलिए यह शुक्र प्रदोष व्रत होगा। तो चलिए अब जानते हैं पूजा मुहूर्त और प्रदोष व्रत के नियम के बारे में।

प्रदोष व्रत के दिन इन बातों का रखें ध्यान

  • प्रदोष व्रत के दिन प्रात:काल उठकर स्नान आदि कर साफ कपड़े पहन लें। 
  • इसके बाद शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें। 
  • भोलनाथ को धूप-दीप दिखाएं और फिर शिव चालीसा और शिव मंत्रों का जाप करें।
  • प्रदोष काल में कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए। 
  • प्रदोष काल के बाद ही भोजन ग्रहण करें। 
  • प्रदोष व्रत के दिन किसी के लिए भी नकारात्मक विचार न लाएं और न ही किसी को अपशब्द कहें। 
  • प्रदोष व्रत के दिन शिव मंदिर जाकर माता पार्वती और महादेव के दर्शन जरूर करें।
  • प्रदोष व्रत के दिन गरीब और जरूरतमंदों को क्षमतानुसार, अन्न, धन और वस्त्र का दान करें। 

प्रदोष व्रत 2024 शुभ मुहूर्त

  • त्रयोदशी तिथि प्रारंभ- 12 दिसंबर को रात 10 बजकर 26 मिनट पर
  • त्रयोदशी तिथि समाप्त- 13 दिसंबर को शाम 7 बजकर 40 मिनट पर
  • प्रदोष पूजा मुहूर्त- 13 दिसंबर 2024 को शाम 5 बजकर 26 मिनट से शाम 7 बजकर 40 मिनट तक

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

Mokshada Ekadashi 2024: मोक्षदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को लगाएं इन चीजों का भोग, धन-धान्य से भरा रहेगा घर का भंडार

Lucky Zodiac Signs 2025: इन राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है नया साल, 2025 में ये राशियां रहेंगी बेहद भाग्यशाली

Premanand Ji Maharaj: वृंदावन से इन चीजों को लाने की गलती बिल्कुल भी न करें, प्रेमानंद जी महाराज से जाने कारण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म