1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Dhanteras 2023: धनतेरस पर वाहन की पूजा करते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, जानें कैसे करें गाड़ी की पूजा

Dhanteras 2023: धनतेरस पर वाहन की पूजा करते समय इन बातों का रखें खास ध्यान, जानें कैसे करें गाड़ी की पूजा

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Nov 10, 2023 02:57 pm IST,  Updated : Nov 10, 2023 02:57 pm IST

Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन वाहनों की पूजा का विशेष महत्व है। तो यहां जानिए वाहन की पूजा विधि और नियम के बारे में।

Dhanteras 2023- India TV Hindi
Dhanteras 2023 Image Source : FREEPIK

Dhanteras 2023: हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है। इस दिन सोना-चांदी और बर्तन की खरीददारी की जाती है। इसके अलावा धनतेरस में वाहन खरीदने की भी परंपरा है। आज के दिन वाहन खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यताओं के मुताबिक, धनतेरस के दिन खरीदी गई चीजों से 13 गुना अधिक लाभ मिलता है। वहीं आपको बता दें कि धनतेरस के दिन वाहनों की पूजा का भी खास महत्व है। इसके अलावा अगर आप धनतेरस के दिन नया वाहन खरीद रहे हैं तो उसकी पूजा करते समय इन जरूरी बातों का जरूर ध्यान रखें।

धनतेरस के दिन इसलिए वाहन पूजा है जरूरी? 

ज्योतिष शास्त्र में वाहन का संबंध ग्रहों से बताया गया है। ऐसे में ये ग्रह शुभ और अशुभ दोनों तरीके से असर डालते हैं। वहीं वाहन में लोहे का इस्तेमाल सबसे अधिक होता है और लोहे का संबंध शनि ग्रह से है। ऐसे में धनतेरस के दिन वाहन की पूजा करने से शनि देव के साथ अन्य ग्रहों की भी पूजा हो जाती है।

धनतेरस पर वाहन की पूजा करने से क्या होता है?

  • धनतेरस के दिन वाहन की पूजा करने से शनि, राहु के साथ अन्य ग्रह की बुरी दृष्टि नहीं पड़ती है और सभी ग्रह शांत रहते हैं।
  • वाहन की पूजा करने से उसपर लगने वाली बुरी नजर दूर हो जाती है।
  • मान्यताओं के मुताबिक, वाहन की पूजा करने से  दुर्घटनाओं पर रोक लग जाती है।

वाहन पूजा विधि और नियम

सबसे पहले वाहन पर लाल चंदन से स्वास्तिक बनाएं और उसपर चावल यानी अक्षत छिड़कें। इसके बाद मौली का टुकड़ा लेकर स्वास्तिक पर चढ़ाएं और वाहन की आरती उतारें और नारियल फोड़ें।  पूजा के बाद वाहन पर कलावा बांध दें और ये कलावा अगली पूजा तक नहीं उतारें। वहीं ध्यान रखें कि पूजा के बाद ही वाहन को बाहन न ले जाएं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

Diwali 2023: दिवाली पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, इन राशियों का चमकेगा भाग्य, मां लक्ष्मी करेंगी धनवर्षा

Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन सिर्फ ये चीजें ही खरीदें, मिलेगा 13 गुना अधिक फल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म