1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन सिर्फ ये चीजें ही खरीदें, मिलेगा 13 गुना अधिक फल

Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन सिर्फ ये चीजें ही खरीदें, मिलेगा 13 गुना अधिक फल

 Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Nov 10, 2023 06:00 am IST,  Updated : Nov 10, 2023 06:00 am IST

Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन खरीददारी करना अत्यंत लाभदायक माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए और खरीददारी करने के लिए क्या शुभ मुहूर्त रहेगा।

Dhanteras 2023- India TV Hindi
Dhanteras 2023 Image Source : INDIA TV

Dhanteras 2023: हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाने का विधान है। धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। धनतेरस या धनत्रयोदशी दो शब्दों से मिलकर बना है पहला 'धन'यानि धन- संपत्ति और दूसरा 'तेरस या त्रयोदशी'। कहा जाता है कि धनतेरस के दिन ली गई वस्तु में आने वाले समय में तेरह गुना इजाफा होता है, इसलिए धनतेरस के दिन सोना, चांदी, भूमि और वाहन की खरीदारी बेहद शुभ माना जाता है। घर की जरूरत का कोई खास सामान खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए भी धनतेरस का दिन बड़ा ही शुभ माना जाता है।

मान्यताओं के मुताबिक, धनतेरस के दिन खरीदी गई चीज अक्षय फल प्रदान करने वाली होती है। साथ ही आप जो भी चीज खरीदेंगे, उसका तेरह गुना फल आपको मिलेगा और आप लगातार तरक्की की सीढ़ियां चढ़ते जाएंगे। तो आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन खरीददारी का शुभ समय क्या होगा और साथ ही किस राशि वाले को आज धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए। साथ ही जानिए कौन-सी चीज घर लाने से आपके घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। 

धनतेरस 2023 शुभ मुहूर्त

आज रात 12 बजकर 8 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। हस्त नक्षत्र में नामकरण, विद्या आरंभ, नई दुकान खोलना, किसी नए भवन की नींव रखना, विवाह आदि से जुड़े कार्य करना और वाहन खरीदना, ये सब शुभ कार्य किये जा सकते हैं। लेकिन अगर बात करें आज के योग कि तो आज शाम 5 बजकर 5 मिनट तक विष्कुम्भ योग रहेगा जो किसी भी शुभ कार्य के लिए वर्जित है। लिहाजा आज कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ करना, नया वाहन लेना या किसी भी प्रकार की खरीदारी करना शाम 5 बजकर 5 मिनट के बाद ही अच्छा रहेगा।

धनतेरस के दिन क्या खरीदें और क्या नहीं?

धनेतरस के दिन क्या खरीदना चाहिए धनेतरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए
सोना- चांदी के गहने प्लास्टिक की चीजें
वाहन लोहे का सामान
पीतल या तांबे के बर्तन एल्यूमिनियम की वस्तुएं
सोना-चांदी के सिक्के स्टिल के बर्तन
लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति काले रंग के कपड़े
झाड़ू कांच या शीशे के सामान
नमक चीनी मिट्टी से बनी चीजें
भूमि नुकीली चीजें

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

Diwali 2023: घी या तेल कौनसा दीया जलाना होता है अधिक शुभ? दिवाली की पूजा से पहले जान लीजिए दीपक से जुड़े ये नियम

Dhanteras 2023: कौन थे भगवान धन्वंतरि? धनतेरस के दिन इनकी सिर्फ इस विधि से ही करें पूजा

Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन कर लें ये सरल उपाय, फिर धन रखने की जगह तक नहीं मिलेगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म