1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Dhanteras 2024 Date: धनतेरस कब है 29 या 30 अक्टूबर? यहां डेट को लेकर कंफ्यूजन करें दूर, जानें तिथि और पूजा मुहूर्त

Dhanteras 2024 Date: धनतेरस कब है 29 या 30 अक्टूबर? यहां डेट को लेकर कंफ्यूजन करें दूर, जानें तिथि और पूजा मुहूर्त

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 27, 2024 04:18 pm IST,  Updated : Oct 27, 2024 04:18 pm IST

Dhanteras 2024: धनतेरस की तिथि को लेकर अगर आप भी कंफ्यूज है तो यहां जान लीजिए कि इस साल धनतेरस का त्यौहार कब मनाया जाएगा। यहां जानिए सही तिथि और पूजा शुभ मुहूर्त।

Dhanteras 2024- India TV Hindi
Dhanteras 2024 Image Source : INDIA TV

Dhanteras 2024: इस साल धनतेरस की तिथि को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। धनतेरस कब मनाया जाएगा इसे लेकर हर कोई कंफ्यूज है। बता दें कि धनतेरस से ही पांच दिवसीय दिवाली उत्सव आरंभ हो जाता है। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। धनतेरस को धनत्रयोदशी, धन्वंतरि त्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन देवताओं के चिकित्सक और आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था। तो आइए अब जानते हैं कि इस साल धनतेरस असल में किस दिन मनाया जाएगा।

धनतेरस 2024 कब है? जानें पूजा मुहूर्त

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर हो रहा है। त्रयोदशी तिथि समाप्त 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। धनतेरस की पूजा के शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 31 मिनट से रात 8 बजकर 13 मिनट तक का रहेगा।

धनतेरस का महत्व

हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है। इस दिन नई चीजें खरीदना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन खरीदी गई चीज अक्षय फल प्रदान करने वाली होती है। धनतेरस के दिन आप जो भी चीज खरीदेंगे उसका तेरह गुना फल आपको मिलेगा। धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धन्वतंरि जी की पूजा जरूर करें। इससे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए?

  • सोना-चांदी के गहने
  • वाहन
  • पीतल या तांबे के बर्तन
  • झाड़ू
  • नमक
  • घर, जमीन
  • मां लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति
  • सोना-चांदी के सिक्के

धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए?

  • स्टिल के बर्तन
  • लोहे का सामान
  • काले रंग के कपड़े
  • चीनी मिट्टी से बनी चीजें
  • नुकीली चीजें
  • एल्युमिनियम की वस्तुएं
  • प्लास्टिक की चीजें
  • कांच या शीशे के सामान

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Dhanteras 2024 and Horoscope: धनतेरस के दिन अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये चीजें, धन-संपदा में होगी वृद्धि

Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन इन कुबेर मंत्रों का जरूर करें जाप, पैसों से भर जाएगी तिजोरी

Diwali 2024 Date: दिवाली कब मनाई जाएगी 31 अक्टूबर या 1 नवंबर? चिराग दारूवाला ने दूर किया कंफ्यूजन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म