1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Dhanteras Upay: कर्ज से मुक्ति पाने के लिए आज इस स्त्रोत का करें पाठ

Dhanteras Upay: कर्ज से मुक्ति पाने के लिए आज इस स्त्रोत का करें पाठ

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Aditya Mehrotra
 Published : Nov 10, 2023 04:50 pm IST,  Updated : Nov 10, 2023 06:39 pm IST

आज धनतेरस का दिन है। आज धन प्राप्ति की कामना से कई उपाय किए जाते हैं। लेकिन जब धन की तंगी होती है, तो कर्ज के कारण आर्थिक स्थिति डगमगा जाती है। ऐसे में कोई रास्ता नहीं दिखाई देता कि इस परिस्थिति में क्या करें। तो आइये आज आर्चाय इंदु प्रकाश से जानते हैं कर्ज मुक्ति से जुड़े कुछ स्त्रोत और उपायों के बारे में।

Dhanteras Upay 2023- India TV Hindi
Dhanteras Upay 2023 Image Source : INDIA TV

Dhanteras Upay: आज धनतेरस का शुभ पर्व है। आज के दिन किये गए उपाय व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार लाते हैं। कभी-कभी परिस्थिति ठीक न होने के कारण व्यक्ति कर्ज में डूब जाता है। पैसों की तंगी के कारण कर्ज इतना बढ़ जाता है कि, उसे चुकाना एक बड़ी चुनौती हो जाती है। ऐसे में आज आचार्य  इंदु प्रकाश द्वारा बताया गया एक स्त्रोत है। जिसे आज के दिन पढ़ने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। आइये जानते हैं वो कौन सा कर्ज से मुक्ति दिलाने वाला स्त्रोत है जिसे आचार्य इंदु प्रकाश आज हम सबको बताने जा रहे हैं।

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें

स्त्रोत इस प्रकार से है।

मङ्गलो भूमिपुत्रश्च ऋणहर्ता धनप्रदः।

स्थिरासनो महाकयः सर्वकर्मविरोधकः ॥1॥
लोहितो लोहिताक्षश्च सामगानां कृपाकरः।
धरात्मजः कुजो भौमो भूतिदो भूमिनन्दनः॥2॥
अङ्गारको यमश्चैव सर्वरोगापहारकः।
व्रुष्टेः कर्ताऽपहर्ता च सर्वकामफलप्रदः॥3॥
एतानि कुजनामनि नित्यं यः श्रद्धया पठेत्।
ऋणं न जायते तस्य धनं शीघ्रमवाप्नुयात्॥4॥
धरणीगर्भसम्भूतं विद्युत्कान्तिसमप्रभम्।
कुमारं शक्तिहस्तं च मङ्गलं प्रणमाम्यहम्॥5॥
स्तोत्रमङ्गारकस्यैतत्पठनीयं सदा नृभिः।
न तेषां भौमजा पीडा स्वल्पाऽपि भवति क्वचित्॥6॥
अङ्गारक महाभाग भगवन्भक्तवत्सल।
त्वां नमामि ममाशेषमृणमाशु विनाशय॥7॥
ऋणरोगादिदारिद्रयं ये चान्ये ह्यपमृत्यवः।
भयक्लेशमनस्तापा नश्यन्तु मम सर्वदा॥ 8 ||
अतिवक्त्र दुरारार्ध्य भोगमुक्त जितात्मनः।
तुष्टो ददासि साम्राज्यं रुश्टो हरसि तत्ख्शणात्॥9॥
विरिंचिशक्रविष्णूनां मनुष्याणां तु का कथा।
तेन त्वं सर्वसत्त्वेन ग्रहराजो महाबलः॥10॥

पुत्रान्देहि धनं देहि त्वामस्मि शरणं गतः।
ऋणदारिद्रयदुःखेन शत्रूणां च भयात्ततः॥11॥
एभिर्द्वादशभिः श्लोकैर्यः स्तौति च धरासुतम्।
महतिं श्रियमाप्नोति ह्यपरो धनदो युवा॥12॥

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए अपनाएं ये उपाय 

  • दूर्वा को सिंदूर से रंग कर गणेश जी पर चढ़ाएं।
  • हनुमान जी पर गुड़-चने का भोग लगाकर गाय को खिलाएं।
  • सुबह के समय लाल गाय को गुड और आटे से बनी रोटी खिलाएं।
  • हनुमान मंदिर में लाल रंग की ध्वजा चढ़ा कर आर्थिक समृद्धि की प्रार्थना करें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Dhanteras Upay: धनतेरस के दिन कुबेर यंत्र के साथ जरूर करें ये उपाय, हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी पैसों की किल्लत

Dhanteras 2023: धनतेरस की पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, यहां जानें लक्ष्मी पूजा और कुबेर मंत्र

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म