1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Diwali 2022: राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न किसके थे अवतार? जानें कौन थीं इनकी पत्नियां

Diwali 2022: राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न किसके थे अवतार? जानें कौन थीं इनकी पत्नियां

 Published : Oct 23, 2022 03:44 pm IST,  Updated : Oct 23, 2022 03:44 pm IST

Diwali 2022: भगवान राम किसके अवतार थे और उनकी पत्नी कौन थीं, ये तो जगजाहिर है। लेकिन क्या आप राजा दशरथ के तीन अन्य पुत्रों के बारे में जानते हैं। क्या आपको पता है कि लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न किसके अवतार थे और उनका विवाह किसके साथ हुआ था।

Diwali 2022- India TV Hindi
Diwali 2022 Image Source : FREEPIK

Diwali 2022: भगवान श्री राम जब अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ 14 साल का वनवास काटकर अयोध्या वापस लौटे तो अयोध्या वासियों ने पूरी नगरी को दीपों से सजाया था। कहते हैं कि तभी से दीपावली का त्योहार मनाने की परंपरा चली आ रही है। राजा दशरथ के चार पुत्रों के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि ये चारों किसके अवतार थे और इनका विवाह किसके साथ हुआ था। आइए आपको इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

राम - वाल्मीकि की रामायण के अनुसार, राजा दशरथ के सबसे बड़े पुत्र राम थे, जिन्हें भगवान विष्णु का अवतार बताया जाता है। भगवान राम का विवाह राजा जनक की पुत्री सीता से हुआ था। सीता को माता लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। राम और सीता की दो संतानें लव और कुश थे। 

राजा दशरथ के दूसरे बेटे लक्ष्मण थे - लक्ष्मण को शेषनाग का अवतार बताया जाता है, जिस पर भगवान विष्णु विश्राम करते दिखाई देते हैं। आपको शायद मालूम न हो कि लक्ष्मण का विवाह राजा जनक की बेटी उर्मिला देवी से हुआ था। उर्मिला देवी को वरुणी देवी का अवतार माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार पूर्व जन्म में वह शेषनाग की पत्नी थीं।

भरत- श्री राम के वनवास जाने के बाद भरत ने ही रघुकुल का सिंहासन संभाला था। भरत को भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र का अवतार बताया जाता है। उनका विवाह सीता की बहन मांडवी देवी से हुआ था, उन्हें रती देवी का अवतार बताया जाता है, जो पूर्व जन्म में कामदेव की पत्नी थीं।

 
शत्रुघ्न- राजा दशरथ के सबसे छोटे पुत्र थे शत्रुघ्न। शत्रुघ्न को भगवान विष्णु के शंख का अवतार माना जाता है। उनका विवाह सीता की बहन श्रुतिकृति देवी से हुआ था। इन्हें उशा देवी का अवतार बताया जाता है जो पिछले जन्म में भगवान अनिरुद्ध की संगिनी थीं।

ये भी पढ़ें - 

Chhath Puja 2022: कब शुरू होगा लोक आस्था का महापर्व छठ, जानें छठ व्रत की तिथि, नियम और महत्व

Diwali 2022: लक्ष्मी माता और भगवान गणेश की आरती के बिना अधूरी है दिवाली की पूजा, यहां पढ़ें

Diwali 2022: दिवाली मनाने के पीछे क्या है उसकी पौराणिक कथा? यहां जानें अमावस्या की रात ही क्यों जलाते हैं दीया

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म