1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Dhanteras 2023: कब मनाया जाएगा धनतेरस? इस वजह से बर्तन खरीदना होता है शुभ

Dhanteras 2023: कब मनाया जाएगा धनतेरस? इस वजह से बर्तन खरीदना होता है शुभ

 Written By: Aditya Mehrotra
 Published : Nov 02, 2023 06:05 pm IST,  Updated : Nov 02, 2023 06:13 pm IST

धनतेरस दीपावली से ठीक दो दिन पहले मनाया जाता है। आइये जानते हैं इस बार धनतेरस कब पड़ रहा है, धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना इतना शुभ क्यों माना जाता है, क्या है इसका शुभ मुहूर्त और तारीख।

Dhanteras 2023- India TV Hindi
Dhanteras 2023 Image Source : INDIA TV

Dhanteras 2023: धनतरेस प्रत्येक वर्ष दीपावली से ठीक दो दिन पहले मनाया जाता है। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहते हैं। धनतेरस के दिन कई प्रकार की चीजें जैसे बर्तन, सोना और उनसे बने आभूषण खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। आइये जानते हैं इस बार धनतेरस कब मनाया जाएगा और इस दिन बर्तन और अन्य आभूषण खरीदना क्यों होता है इतना शुभ।

धनतेरस पर बर्तन खरीदना इसलिए शुभ

पौराणिक मान्यता के अनुसार जब समुद्र मंथन हुआ था तो उसमें से भगवान धन्वंतरि  अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। भगवान धन्वंतरि को विष्णु भगवान का अंश अवतार माना जाता है। इस कारण धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। भगवान धन्वंतरि के अमृत कलश लेकर प्रकट होने के कारण लोग इस दिन बर्तन खरीदते हैं और घर में पूजा करते हैं। बर्तन में तांबे का बर्तन खरीदना सब से शुभ माना जाता है जो धन वृद्धी के लिए काफी शुभ माना जाता है। 

धनतेरस का शुभ मुहूर्त

  • धनतेरस का दिन - कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार।
  • धनतेरस पूजा मुहूर्त का समय - शाम 5 बजकर 47 मिनट से शाम 7 बजकर 43 मिनट तक।
  • त्रयोदशी तिथि प्रारंभ समय - 10 नवंबर 2023 को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से शुरू
  • त्रयोदशी तिथि समाप्ति समय - 11 नवंबर 2023 को दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक।

धनतेरस पर खरीदारी करने का शुभ समय

धनतेरस की त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर 2023 को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से शुरू होगी और 11 नवंबर 2023 को दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक समाप्त हो जाएगी। धनतेरस के दिन शाम को 5 बजकर 5 मिनट के बाद से खरीदारी करने का समय शुभ है। उससे पहले विष्कुंभ योग है जिसमें खरीदारी करना शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन खरीदा गया सोना चांदी और अन्य वस्तुओं की वृद्धि कई गुना अधिक होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

Diwali 2023: दिवाली आने से पहले घर के मुख्य द्वार पर बस कर लें ये काम, मां लक्ष्मी की कृपा से भरी रहेगी आपकी तिजोरी

Dhanteras 2023: धनतेरस में इस मुहूर्त में ही करें खरीददारी, जानिए क्या-क्या खरीदना रहेगा शुभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म