Diwali Auspicious Planetary Conjunction: दिवाली 2025 इस बार बेहद खास रहने वाली है। साल 2025 की अमावस्या तिथि पर 71 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है, जब एक साथ कई शुभ ग्रह योग बनेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दिवाली पर हंस राजयोग, बुधादित्य योग, आदित्य मंगल योग और कलानिधि योग का दुर्लभ संगम होने जा रहा है। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है और उनके जीवन में खुशियों की बारिश होगी।
71 साल बाद बन रहा है शुभ ग्रह संयोग
इस बार दिवाली के मौके पर गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में रहेंगे और सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा। वहीं, मंगल और सूर्य की युति से आदित्य मंगल योग और चंद्र-शुक्र की युति से कलानिधि योग का बनेगा। इसी दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। ये सभी योग एक साथ 1954 के बाद अब 2025 में बन रहे हैं, जो सभी राशियों पर गहरा असर डालेंगे।
मेष राशि – आत्मविश्वास से मिलेगी सफलता
मेष राशि के जातकों के लिए यह दिवाली बेहद शुभ रहने वाली है। आपके सप्तम भाव में बुधादित्य और आदित्य मंगल योग बन रहा है, जिससे कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आप अपने आत्मविश्वास और समझदारी से बड़े निर्णय लेंगे। इस समय कोई नई शुरुआत आपके लिए लाभकारी रहेगी। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।
मिथुन राशि – धन वर्षा और पारिवारिक सुख
मिथुन राशि वालों के लिए यह दिवाली धन की बारिश करने वाली होगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, आपके चौथे भाव में चंद्रमा और शुक्र की युति बन रही है, जिससे धन की प्राप्ति के योग हैं। अगर आप कोई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपका काम बनने की पूरी संभावना बन रही है। इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में सौहार्द और प्रेम बढ़ेगा। आपके पुराने अटके हुए काम भी पूरे होंगे।
कर्क राशि – हंस राजयोग से मिलेगा सम्मान
कर्क राशि के जातकों पर गुरु की विशेष कृपा रहेगी। इस राशि में हंस राजयोग बनने से करियर में प्रगति होगी। आपको पद, प्रतिष्ठा और सफलता के कई अवसर मिलेंगे। साथ ही धन और समृद्धि में भी वृद्धि होगी। जो लोग सरकारी नौकरी या शिक्षा क्षेत्र में हैं, उनके लिए यह समय स्वर्णिम साबित हो सकता है।
कन्या राशि – करियर में नए अवसरों की बहार
कन्या राशि के जातकों के लिए कलानिधि योग अत्यंत शुभ रहेगा। चंद्रमा और शुक्र की युति से आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। कला, मीडिया, लेखन या संगीत की दुनिया से जुड़े लोगों को बेहतरीन मौका मिल सकता है। वहीं, नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या सम्मान मिलने के संकेत हैं।
मकर राशि – भाग्य का मिलेगा साथ, होगी तरक्की
मकर राशि के लिए यह दिवाली खुशियों की सौगात लेकर आएगी। भाग्य अब आपका साथ देगा। आप नया मकान, दुकान या वाहन खरीद सकते हैं। इसके साथ ही आपकी आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। आप नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित होंगे। समाज में सम्मान बढ़ेगा और परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: Budh Grah Gochar 2025: छठ पूजा से इन 3 राशियों की किस्मत लेगी करवट, कारोबार में आएगी तेजी और बढ़ेगा धन
Importance of Lighting Deepak: धनतेरस के दिन इन 3 स्थानों पर जलाएं दीपक, मिलेंगे शुभ परिणाम