Saphala Ekadashi 2025 Paran Timing: भगवान विष्णु के भक्तों के लिए एकादशी का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। कहते हैं कि एकादशी का व्रत करने से श्री हरि की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही घर-परिवार पर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी बरसता है। हर माह में आने वाली एकादशी का अलग-अलग नाम होता है। इसी तरह पौष महीने में आने वाली एकादशी को सफला एकादशी के नाम से जाना जाता है। सफला एकादशी का व्रत आज यानी 15 दिसंबर को रखा जा रहा है। तो आइए जानते हैं कि सफला एकादशी का पारण कितने बजे किया जाएगा और इसका नियम क्या है।
सफला एकादशी 2025 पारण मुहूर्त
आपको बता दें कि एकादशी व्रत में पारण का बहुत अधिक महत्व होता है। एकादशी का पारण शुभ मुहूर्त में करने से ही व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है। पारण का अर्थ होता है व्रत खोलना। एकादशी व्रत के अगले दिन सूर्योदय के बाद पारण किया जाता है। सफला एकादशी का पारण 16 दिसंबर 2025 को रखा जाएगा। पारण का खोलने के लिए शुभ मुहूर्त 16 दिसंबर को सुबह 7 बजकर 7 मिनट से सुबह 9 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। एकादशी का पारण इसी मुहूर्त में करें।
एकादशी व्रत पारण का नियम
एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले किया जाता है। यदि द्वादशी तिथि सूर्योदय से पहले समाप्त हो गई हो तो एकादशी व्रत का पारण सूर्योदय के बाद ही होता है। द्वादशी तिथि में पारण न करना पाप करने के समान माना जाता है। एकादशी का पारण करने से पहले भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करें और भोग लगाएं। इसके बाद अन्न खाने से पहले तुलसी ग्रहण करें। तुलसी खाने के बाद ही भोजन ग्रहण करें। एकादशी पारण के दिन भी सात्विक आहार ही खाएं। इस दिन भी तामसिक चीजों से दूरी बनाकर रखें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: