1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Friday Remedies: सौभाग्य में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो शुक्रवार को कर लें ये छोटा सा काम, दूर होगी धन से जुड़ी सभी दिक्कतें

Friday Remedies: सौभाग्य में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो शुक्रवार को कर लें ये छोटा सा काम, दूर होगी धन से जुड़ी सभी दिक्कतें

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 10, 2025 06:33 pm IST,  Updated : Apr 10, 2025 06:33 pm IST

Shukrawar Upay: अगर आपके घर-परिवार में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है तो शुक्रवार के दिन इन आसान उपायों को जरूर आजमाएं। इन उपायों को करने से समस्त परेशानियों का समाधान निकल जाता है।

शुक्रवार उपाय- India TV Hindi
शुक्रवार उपाय Image Source : INDIA TV

Shukrawar Upay: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन देवी मां की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने धन-धान्य में वृद्धि होती है। इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। शुक्रवार के दिन व्रत करने का भी विधान है। भक्तगण अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए शुक्रवार का व्रत रखते हैं। शुक्रवार व्रत का विशेष महत्व है। इसके अलावा शुक्रवार के दिन इन खास उपायों को करने से अलग-अलग शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में।

- जो लोग अपने किसी विशेष कार्य में सफलता हासिल करना चाहते हैं, वो किसी जरूरतमंद को तांबा, गुड़, गेहूं या मसूर की दाल का दान करने के साथ-साथ शुक्रवार को पूरा दिन अपने सिर पर सफेद रंग की टोपी या पगड़ी भी बांधकर रखें।

- जो लोग अपने हेल्थ इश्यूज़ से छुटकारा पाना चाहते हैं, वो शुक्रवार के दिन मंदिर में सवा किलो अन्न के साथ-साथ थोड़ा सफ़ेद नमक भी दान करें।

- जो लोग अपनी जीवनशैली में सुधार करना चाहते हैं, वो शुक्रवार के दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के दौरान विशेष तौर पर किसी लाल फूल वाले पौधे में ही जल चढ़ाएं और सूर्यदेव को हाथ जोड़कर प्रणाम करें।

- अगर आपके दांपत्य जीवन से खुशियां कहीं गुम हो गई हैं, तो उन खुशियों को जीवन में फिर से वापस लाने के लिए शुक्रवार के दिन रात को सोते समय दो कपूर की टिकिया और थोड़ी-सी रोली लेकर अपने सिरहाने के पास रख लें। अगले दिन सुबह उठकर कपूर की टिकिया को घर के बाहर जला दें और रोली को एक पानी भरे गिलास या लोटे में डालकर सूर्य भगवान को अर्पित कर दें।

- अगर आप अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत करना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन तांबे के लोटे में जल के साथ ही लाल फूल और थोड़े-से गेहूं के दाने डालकर सूर्य भगवान को अर्पित करें।

- अगर आप अपने सौभाग्य में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो इसके लिए शुक्रवार के दिन एक रुपये का सिक्का लें और उसे अपने मंदिर में मां लक्ष्मी के आगे रख दें। अब सबसे पहले मां लक्ष्मी की उचित प्रकार से पूजा-अर्चना करें। फिर उस सिक्के की भी उसी प्रकार से पूजा करें और शुक्रवार पूरे दिन उसे मंदिर में ही रखा रहने दें। अगले दिन उस सिक्के को उठाकर एक लाल कपड़े में बांधकर अपने पास रख लें।

- अगर आप अपने बिजनेस साझेदार के साथ साझेदारी को सफल बनाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन गाय को बाजरे की रोटी खिलाने के बाद किसी ब्राह्मण को सवा किलो गेहूं का दान करें।

- अगर आप किसी महत्वपूर्ण डील के लिए शुक्रवार के दिन कहीं बाहर जा रहे हैं और आप उसमें अपनी सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं तो उसके लिए शुक्रवार के दिन आपको घर से बाहर जाते समय पहले लक्ष्मी मां को प्रणाम करना चाहिए, उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। उसके बाद थोड़ा-सा दही-चीनी खाकर, पानी पीकर घर के बाहर जाना चाहिए।

- अगर आपको कई कोशिशों के बाद भी नौकरी में प्रमोशन नहीं मिल पा रहा है, तो शुक्रवार के दिन बहते जल में लाल चंदन और एक लाल फूल प्रवाहित करने के साथ ही अपने मस्तक पर लाल चंदन का तिलक भी लगाएं।

- अगर किसी कारणवश आपके मन पसंद विवाह में समस्याएं आ रही हैं, तो शुक्रवार के दिन मंदिर के पुजारी का आशीर्वाद लेने के साथ ही उस मंदिर में तांबे की कोई चीज भी दान करें।

- अगर आपको अपने करियर में आगे बढ़ने में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो शुक्रवार के दिन आपको एक चॉकलेटी रंग का कपड़ा लेकर बड़े ही आदर के साथ किसी दर्जी को या अपने बड़े भाई को गिफ्ट करें।

- अगर आप अपने शत्रुओं से परेशान हैं और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन शमी पत्र को साफ पानी से धोकर शिवलिंग पर अर्पित करें और 'ऊँ नमः शिवाय' मंत्र का 11 बार जाप करें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव के दिन इन चौपाइयों का ही किया जाता है पाठ, आपसे कहीं गलती न हो जाए

Bijli Mahadev Mandir: इस मंदिर में शिवलिंग पर गिरती है बिजली, फिर होता है चमत्कार, खुद शिवजी ने इंद्र को दिया था ये आदेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म