1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा के दिन राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, धन-धान्य से भरा रहेगा भंडार, सभी पापों से भी मिलेगी मुक्ति

Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा के दिन राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, धन-धान्य से भरा रहेगा भंडार, सभी पापों से भी मिलेगी मुक्ति

 Written By: Astrologer Chirag Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jun 15, 2024 01:29 pm IST,  Updated : Jun 15, 2024 01:29 pm IST

Ganga Dussehra 2024: 16 जून को गंगा दशहरा मनाया जाएगा। इस दिन अगर आप अपनी राशि के अनुसार चीजों का दान करते हैं तो आपको पुण्य फलों की प्राप्ति होगी। घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहेगी।

Ganga Dussehra 2024- India TV Hindi
Ganga Dussehra 2024 Image Source : INDIA TV

Ganga Dussehra 2024: हर साल ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन को गंगावतरण के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। गंगा दशहरा के दिन भक्तगण मां गंगा की पूजा करते हैं और गंगा स्नान करते हैं। गंगा दशहरा के दिन गंगा में स्नान करना और दान-पुण्य करना अत्यधिक शुभ माना जाता है। मान्यताओं के मुताबिक, गंगा दशहरा के दिन गंगा में पवित्र स्नान करने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिल जाती है।

गंगा दशहरा के दिन अगर जातक अपनी राशि के अनुसार दान करते हैं तो आपको मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही पूरे साल मां लक्ष्मी धन-धान्य की कमी नहीं होने देती हैं। आइए मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानते हैं कि गंगा दशहरा के दिन राशि के अनुसार क्या दान करना चाहिए।

गंगा दशहरा पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान

मेष 

मेष राशि के जातकों को गंगा दशहरा के दिन गरीब और जरूरतमंदों लोगों को तिल और वस्त्र दान करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से पैसों से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृषभ 

गंगा दशहरा के दिन वृषभ राशि के जातकों गरीब और असहाय लोगों को भोजन और धन का दान करें। ऐसा करने से आपका घर धन-धान्य से भरा रहेगा।

मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों को गंगा दशहरा के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को जल दान करना चाहिए। ज्येष्ठ मास में जल का दान अत्यंत फलदायी माना जाता है। पानी पीने का स्टॉल लगाना भी शुभ माना जाता है।

कर्क 

कर्क राशि के जातकों को गंगा दशहरा के दिन गरीब और असहाय लोगों को पीले फल दान करने चाहिए।

सिंह 

सिंह राशि के जातकों को गंगा दशहरा के दिन गरीब और जरूरतमंदों को तांबे के बर्तन या अनाज और कोई भी फल दान करना चाहिए। इसके आपके घर पर मां गंगा की कृपा सदैव बरसती रहेगी।

कन्या 

कन्या राशि के जातकों को गंगा दशहरा के दिन गरीब और असहाय लोगों को मिठाई और शरबत का दान करना लाभदायक रहेगा।

तुला 

तुला राशि के जातकों को गंगा दशहरा के दिन गरीब और असहाय लोगों को सात प्रकार के अनाज दान करने चाहिए। घर का भंडार सैदव अन्न से भरा रहेगा।

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के जातकों को गंगा दशहरा के दिन गरीब और असहाय लोगों को मौसमी फल दान करने चाहिए।

धनु 

धनु राशि के जातकों को गंगा दशहरा के दिन गरीब और असहाय लोगों को काले तिल दान करना शुभ होगा।

मकर 

मकर राशि के जातकों को गंगा दशहरा के दिन गरीब और असहाय लोगों को मिट्टी के बर्तन दान करने से लाभ होगा। साथ ही जाने-अनजाने में हुई 

कुंभ 

कुंभ राशि के जातक गंगा दशहरा के दिन गरीब और असहाय लोगों को कोई भी खाद्य सामग्री दान कर सकते हैं, जिससे उनके जीवन में सभी परेशानियां नष्ट हो जाएंगी।

मीन 

मीन राशि के जातकों को गंगा दशहरा के दिन गरीब और असहाय लोगों को पानी पिलाना चाहिए। जल का दान काफी पुण्यकारी माना जाता है।

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें-

Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा के दिन कर लें तुलसी से जुड़े ये आसान उपाय, दूर होगी नकारात्मकता, धन-धान्य में होगी बरकत

Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, इस दिन इन मंत्रों का जरूर करें जाप, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति

Nirjala Ekadashi 2024 Date: निर्जला एकादशी का व्रत कब 17 या 18 जून? यहां डेट को लेकर कंफ्यूजन करें दूर, जानें सही तिथि और मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म