1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा के दिन कर लें तुलसी से जुड़े ये आसान उपाय, दूर होगी नकारात्मकता, धन-धान्य में होगी बरकत

Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा के दिन कर लें तुलसी से जुड़े ये आसान उपाय, दूर होगी नकारात्मकता, धन-धान्य में होगी बरकत

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 13, 2024 09:58 pm IST,  Updated : Jun 13, 2024 09:58 pm IST

गंगा दशहरा के दिन तुलसी के कुछ आसान उपाय करके आप कई शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपकों इन्हीं उपायों के बारे में जानकारी देंगे।

Ganga Dussehra - India TV Hindi
Ganga Dussehra Image Source : FILE

गंगा दशहरा साल 2024 में 16 जून को मनाया जाएगा। माना जाता है कि, इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से आपके सभी पाप धूल जाते हैं। हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग बड़ी संख्या में इस दिन गंगा नदी के घाटों पर आपको दिख जाएंगे। गंगा स्नान के साथ ही इस दिन दान-पुण्य करने का भी बड़ा महत्व है, साथ ही कुछ ऐसे उपाय भी हैं जिन्हें गंगा दशहरा के दिन करने से आपको जीवन में धन-धान्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आज हम गंगा दशहरा के दिन किए जाने वाले तुलसी कुछ आसान उपायों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। 

तुलसी का यह उपाय करेगा नकारात्मकता को दूर 

गंगा दशहरा के दिन आपको प्रात:काल स्नान ध्यान करने के बाद एक पीतल के पात्र में पानी लेना चाहिए। इस पात्र में तुलसी के 5 पत्ते डालकर आपको डालने चाहिए और उसके बाद इस पात्र को गंगाजल से भर देना चाहिए। तुलसी और गंगाजल को मिश्रित करने के बाद आपको इस जल को अपने घर के मुख्य द्वार पर छिड़क देना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मकता दूर हो जाती है। हालांकि इस बात का ख्याल रहे कि इस बार गंगा दशहरा रविवार के दिन है और इस दिन तुलसी के पत्ते तोड़ने की मनाही होती है। इसलिए तुलसी के पत्ते आपको गंगा दशहरा से पहले ही तोड़कर रख देने चाहिए। 

गंगा दशहरा का यह उपाय दिलाएगा धन-धान्य
अगर आपके जीवन में धन से जुड़ी परेशानियां चल रही हैं तो, आपको गंगा दशहरा के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद तुलसी के कुछ पत्तियां लेकर उन्हें गंगाजल में डालना चाहिए। इसके बाद पत्तियों को निकालकर आपको एक लाल कपड़े में बांध देना चाहिए और उसके बाद धन रखने के स्थान पर इसे रख देना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से आपके धन में वृद्धि होती है और साथ ही कर्ज से भी आपको मुक्ति मिल जाती है। 

परिवार में खुशहाली के लिए करें ये उपाय
गंगा दशहरा का पावन पर्व इस साल रविवार के दिन है। रविवार के दिन तुलसी की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है, साथ ही इस दिन अगर गंगा दशहरा जैसा पावन पर्व हो तो तुलसी की पूजा करने से आपको बिल्कुल भी नहीं चूकना चाहिए। इस दिन तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना चाहिए और तुलसी के मंत्रों का जप करना चाहिए। अगर आप यह उपाय करते हैं तो माता लक्ष्मी की भी आपको कृपा प्राप्त होती है। यह उपाय करने से आपके जीवन में धन की कभी कमी नहीं आती और साथ ही घर परिवार में भी सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Vastu Tips: वास्तु दोष होने पर भी नहीं दिखेगा बुरा असर, बस इन 5 नियमों का कर लें पालन

Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, इस दिन इन मंत्रों का जरूर करें जाप, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।