1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा के दिन गंगाजल में मिलाएं ये चीजें, उसके बाद करें शिवलिंग का अभिषेक, पाएंगे शिव जी की असीम कृपा

Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा के दिन गंगाजल में मिलाएं ये चीजें, उसके बाद करें शिवलिंग का अभिषेक, पाएंगे शिव जी की असीम कृपा

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 15, 2024 04:43 pm IST,  Updated : Jun 15, 2024 04:43 pm IST

गंगा दशहरा के दिन गंगाजल में कुछ विशेष चीजें मिलाकर अगर आप शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं, तो आपको शिव जी की असीम कृपा प्राप्त हो सकती है। आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में जानकारी देंगे।

Ganga Dussehra - India TV Hindi
Ganga Dussehra Image Source : FILE

Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा का पावन पर्व साल 2024 में 16 जून को मनाया जाएगा। हर साल ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। इस दिन गंगा स्नान का बड़ा महत्व है साथ ही इस दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करके भोलेनाथ की कृपा भी आप प्राप्त कर सकते हैं। शिवलिंग के जलाभिषेक करते समय कुछ विशेष चीजों को गंगाजल में आपको मिलाना चाहिए, माना जाता है कि गंगाजल में इन चीजों को मिश्रित करने के बाद किया गया जलाभिषेक, भक्तों को शिव जी की असीम कृपा प्रदान करता है। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में।

गंगा दशहरा के दिन ऐसे करें शिवलिंग का जलाभिषेक 

  1.  गंगा दशहरा के दिन आपको गंगाजल से शिवलिंग का जलाभिषेक करने का शुभ फल तो मिलता ही है, लेकिन इस गंगाजल में अगर आप एक चुटकी सूखा चंदन मिला देते हैं तो सौभाग्य की आपको प्राप्त होती है। 
  2. अगर आप जीवन में धन-धान्य की वृद्धि चाहते हैं तो आपको गंगा दशहरा के दिन गन्ने का कुछ बूंद रस गंगाजल में मिलाना चाहिए, इसके बाद इस जल को बूंद-बूंद करके शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। यह उपाय शिव कृपा के साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति को भी सुधारता है। 
  3. गंगाजल में शहद की कुछ बूंदें मिलाकर भी आप शिवलिंग का अभिषेक कर सकते हैं। इस तरह से शिवलिंग का जलाभिषेक करने से भी आर्थिक पक्ष मजबूत होता है। 
  4. गंगाजल में गाय का कच्चा दूध मिलाकर अगर आप शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं तो आपको पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम मिलते हैं। इस विधि से शिवलिंग का जलाभिषेक करने से घर के लोगों को आरोग्य की प्राप्ति भी होती है, और मानसिक रूप से भी अच्छे बदलाव घर के लोगों में आते हैं। 
  5. गंगाजल में काले तिल और कनेर के फूल की पंखुड़ियां मिलाकर के भी आप शिवलिंग का जलाभिषेक कर सकते हैं। इस तरह शिवलिंग का अभिषेक करने से भोलेनाथ आपकी मनोकामनाओं को पूरा कर सकते हैं। 
  6. गंगा दशहरा के दिन गंगाजल में आपको पंचामृत का मिश्रण जालकर भी शिवलिंग का जलाभिषेक करना चाहिए। माना जाता है कि इस तरह से गंगा दशहरा के दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करने से मनोवांछित फलों की आपको प्राप्ति होती है। 
  7. अगर आप शत्रु पक्ष से परेशान हैं तो चमेली से शिवलिंग का जलाभिषेक कर सकते हैं। साथ ही गंगाजल में चमेली के तेल की कुछ बूंदें मिलाकर भी आप अभिषेक कर सकते हैं। 

श्रद्धापूर्वक जो भी भक्त गंगा दशहरा के दिन माता गंगा और शिव जी की पूजा करता है, उसके जीवन की सभी विघ्न-बाधाओं का अंत हो सकता है। माता गंगा और शिव जी की पूजा से आपकी सभी मनोकामनाओं की भी पूर्ति हो सकती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

5 रुपये की ये चीज आपको बना सकती है मालामाल, बस कर लें ये आसान उपाय

Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा के दिन राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, धन-धान्य से भरा रहेगा भंडार, सभी पापों से भी मिलेगी मुक्ति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म