1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Geeta Jayanti Upay: सुखी दांपत्य जीवन के लिए करें अबीर और कमल गट्टे से जुड़ा ये उपाय, भगवान कृष्णा भर देंगे खुशियों से आपकी झोली

Geeta Jayanti Upay: सुखी दांपत्य जीवन के लिए करें अबीर और कमल गट्टे से जुड़ा ये उपाय, भगवान कृष्णा भर देंगे खुशियों से आपकी झोली

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Poonam Yadav
 Published : Dec 02, 2022 05:01 pm IST,  Updated : Dec 02, 2022 05:01 pm IST

Geeta Jayanti Upay: आचार्य इंदु प्रकाश बता रहे हैं कि गीता जयंती के दिन किन उपायों को कर आप अपना जीवन बेहतर बना सकते हैं।

गीता जयंती उपाय- India TV Hindi
गीता जयंती उपाय Image Source : INDIA TV

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार का दिन है। एकादशी तिथि आज का पूरा दिन पार कर के अगली सुबह 5 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। आज सूर्यदेव सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर ज्येष्ठा नक्षत्र में शुक्र के साथ उदय हो चुके हैं। और आज के दिन बुद्ध सुबह 6 बजकर 48 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं और बुध पर मंगल की विशेष द्रष्टि रहने से नतीजा यह होगा की गुड़, हल्दी, चांदी, कपास, घी और रुई के दामों में बढोत्तरी हो सकती है। अब बात करेंगें आज के दिन किये जाने वाले उपायो की

  1. अगर आप सुख की प्राप्ति चाहते है तो आज के दिन आपको भगवान दामोदर को सिंदूर चढ़ाना चाहिए और ‘ऊँ गोविंदाय नमः’ तथा ‘ऊँ वामनाय नमः’ मंत्र का 11बार जाप करें। आज के दिन ऐसा करने से सुख की प्राप्ति होगी।
  2. अगर आप धन की प्राप्ति चाहते है तो आज भगवान दामोदर को कमल गट्टे चढ़ाएं और साथ ही भगवान विष्णु के त्रिविकरम और मधुसूदन स्वरूप का भी स्मरण करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके धन धान्य में वृद्धि होगी।
  3. अगर आप अपना पराक्रम बढ़ाना चाहते है तो आज भगवान दामोदर को दो तुलसी पत्र चढ़ाएं और ‘ऊँ माधवाय नमः’ तथा ‘ऊँ नारायणाय नमः’ मंत्र का एक बार जाप करें। आज के दिन ऐसा करने से आपका पराक्रम बढ़ा रहेगा।
  4. अगर आप पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति पाना चाहते है तो आज भगवान दामोदर को दही-चीनी का भोग लगाएं और भगवान विष्णु के केशव तथा श्रीधर स्वरूप का स्मरण करें। आज के दिन ऐसा करने से परिवार में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
  5. अगर आप प्यार में सफलता पाना चाहते है तो आज के दिन भगवान दामोदर को रोली-चावल का तिलक लगाएं और‘ऊँ पद्मानाभय नमः’ तथा ‘ऊँ हृषिकेषाय नमः’ मंत्र का पांच बार जाप करें। आज के दिन ऐसा करने से आपको प्यार में सफलता मिलेगी।
  6. अगर आप अपना और अपने परिवार का अच्छा स्वास्थ्य चाहते है तो आज भगवान दामोदर को हरे मूंग चढ़ाएं और भगवान विष्णु के गोविंद और माधव स्वरूप का स्मरण करें। आज के दिन ऐसा करने से आपको सभी तरह के रोगो से छुटकारा मिलेगा और परिवार में भी सब सेहतमंद रहेंगें।
  7. अगर आप सुखी दाम्पत्य जीवन व्यतीत करना चाहते है तो आज भगवान दामोदर को आज के दिन अबीर चढ़ाएं और “ऊँ त्रिविकरमाय नमः”तथा ‘ऊँमधुसूदनाय नमः’ मंत्र का दो बार जाप करें। आज के दिन ऐसा करने से आपको सुखी दाम्पत्य जीवन की प्राप्ती होगी।
  8. अगर आप हर प्रकार से अपनी सुरक्षा चाहते है तो भगवान दामोदर को लाल चंदन चढ़ाएं और भगवान विष्णु के वामन और नारायण स्वरूप का स्मरण करें। आज के दिन ऐसा करने से हर प्रकार से आप सुरक्षित रहेंगे।
  9. अगर आप सौभाग्य की प्राप्ति चाहते है तो भगवान दामोदर को दो हल्दी की गांठ चढ़ाएं और ‘ऊँ केशवाय नमः’ तथा ‘ऊँ श्रीधराय नमः’ मंत्र का सात बार जाप करें। आज के दिन ऐसा करना चाहते है तो आपको सौभाग्य की प्राप्ति होगी।
  10. अपने बिजनेस को बढाने में सफलता पाना चाहते है तो आज के दिन भगवान दामोदर को नीले रंग के 5फूल चढ़ाएं और भगवान विष्णु के पद्मानाभ तथा केशव स्वरूप का स्मरण करें। आज के दिन ऐसा करने से बिजनेस को बढाने में सफलता हासिल होगी।
  11. अगर आप किसी भी काम में लाभ सुनिश्चित करना चाहते हो तो आज के दिन घर में लोबान से धूप करें और ऊँ हृषिकेषाय नमः तथा ऊँ श्रीधराय नमः मंत्र का एक बार जाप करें। आज के दिन ऐसा करने से किसी भी काम में लाभ सुनिश्चित प्राप्त होगा।
  12. अगर आप अपने अन्दर पॉजिटिविटी बढ़ाना चाहते है तो आज भगवान दामोदर को 11 पीले फूल चढ़ाएं और भगवान विष्णु के गोविंद और माधव स्वरूप का स्मरण करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके अंदर पॉजिटिविटी बढेंगी।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)  

Chanakya Niti: इन मामलों में स्त्रियों के आगे घुटने टेक देते हैं पुरुष, कोशिश कर भी उन्हें नहीं दे पाते मात

Vastu Tips: भूलकर भी थाली में न परोसें 3 रोटियां, वरना घर में मंडराएंगे आर्थिक संकट के बादल और छाएगी दरिद्रता

Libra Weekly Horoscope 5th-11th December 2022: भविष्य से जुड़ी चिंताएं करेंगी परेशान, अतिरिक्त खर्च पर लगाएं लगाम 

Aaj ka Panchang 3 December 2022: जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म