1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा कब है? 1 या 2 नवंबर, जान लें सही डेट और शुभ पूजा मुहूर्त

Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा कब है? 1 या 2 नवंबर, जान लें सही डेट और शुभ पूजा मुहूर्त

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 24, 2024 05:20 pm IST,  Updated : Oct 24, 2024 05:20 pm IST

गोवर्धन पूजा का त्योहार साल 2024 में कब मनाया जाएगा और इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा, आइए जानते हैं।

Govardhan Puja 2024- India TV Hindi
गोवर्धन पूजा 2024 Image Source : INDIA TV

गोवर्धन पूजा हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। कई स्थानों पर गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। गोवर्धन पूजा के दिन गोबर से गोवर्धन पर्वत की प्रतिमा बनाई जाती है और उसके बाद विधि-विधान से उनकी पूजा की जाती है। साल 2024 में गोवर्धन पूजा की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लोगों के मन में यह सवाल है कि, आखिर गोवर्धन पूजा कब मनाई जाएगी 1 या 2 नवंबर। अगर आप भी गोवर्धन पूजा की तिथि को लेकर संशय में हैं तो इसी बारे में हम आपको स्पष्ट जानकारी देंगे। गोवर्धन पूजा की सही तिति के साथ ही हम आपको पूजा के शुभ-मुहूर्त की जानकारी भी देंगे। 

गोवर्धन पूजा 2024

गोवर्धन पूजा हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को होती है। इस बार दिवाली की तारीख को लेकर जो असमंजस पैदा हुआ है उसी की वजह से गोवर्धन पूजा की तारीख को लेकर भी लोग संशय में हैं। आइए आपके इस संशय को मिटाते हैं। 

गोवर्धन पूजा की सही डेट 

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 1 नवंबर की शाम 6 बजकर 17 मिनट से शुरू होगी। वहीं प्रतिपदा तिथि 2 नवंबर को रात्रि 8 बजकर 22 मिनट तक व्याप्त रहेगी। हिंदू धर्म में उदयातिथि की मान्यता है, इसलिए गोवर्धन पूजा का त्योहार 2 नवंबर को ही साल 2024 में मनाया जाना सही रहेगा। 

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त 

अगर आप गोवर्धन पूजा करने वाले हैं तो इसके लिए शुभ मुहूर्त 2 नवंबर की शाम को रहेगा। शाम को 6 बजकर 30 मिनट से 8 बजकर 45 मिनट के बीच आप गोवर्धन पूजा कर सकते हैं। इस दौरान गोवर्धन महाराज की पूजा करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

गोवर्धन पूजा का महत्व

गोवर्धन पूजा के दिन को हिंदू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी दिन भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपने उंगली पर उठाकर इंद्र देव की घमंड को चूर-चूर किया था। इस दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा तो की ही जाती है, साथ ही यह त्योहार मानव और प्रकृति के बीच के संबंध को भी दर्शाता है। इस दिन दान-पुण्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और आपके जीवन में सकारात्मकता आती है। गोवर्धन महाराज की पूजा के साथ ही इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा आराधना करने से भी आपको लाभ मिलता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

दीपावली पर सूर्य-चंद्रमा बनाएंगे दुर्लभ संयोग, इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Diwali 2024: आने वाली है दिवाली, तुरंत घर से निकाल दें ये चीजें, तभी मां लक्ष्मी चमकाएंगी भाग्य

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म