1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Holashtak 2024: कब से लगने जा रहा है होलाष्टक? जानिए इस दौरान क्या नहीं करना चाहिए

Holashtak 2024: कब से लगने जा रहा है होलाष्टक? जानिए इस दौरान क्या नहीं करना चाहिए

 Written By: Aditya Mehrotra
 Published : Mar 16, 2024 12:40 pm IST,  Updated : Mar 17, 2024 04:57 pm IST

रंगो और खुशियों का त्योहार होली आने वाला है लेकिन होली से ठीक आठ दिन पहले होलाष्टक लग जाता है। आखिर क्या होता है ये होलाष्टक, कब से कब तक रहेगा ये और इस दौरान कौन-कौन से कार्य नहीं किए जाते हैं आइए जानते हैं सब कुछ विस्तार से।

Holashtak 2024- India TV Hindi
Holashtak 2024 Image Source : INDIA TV

Holashtak 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार होली का त्योहार इस बार 25 मार्च 2024 दिन सोमवार को मनाया जाएगा। वहीं होली से ठीक आठ दिन पहले होलाष्टक लगने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार होलाष्टक 24 मार्च 2024 दिन रविवार को होलिका दहन के समय समाप्त हो जाएगा। हिंदू धर्म के अनुसार होलष्टक के समय कोई भी शुभ कार्य या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि जो लोग इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करते हैं उनको जीवन में आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है या इस दौरान किए गए मांगलिक कार्य सफल नहीं होते हैं। आइए जानते हैं इस बार होलाष्टक कब से कब तक रहेगा, क्यों लगता है ये और कौन-कौन से मांगलिक कार्य इस दौरान नहीं करना चाहिए।

कब से कब तक रहेगा होलाष्टक

हिंदू पंचांग के अनुसार होलाष्टक प्रत्येक वर्ष फाल्गुन माह कि शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन लगता है। यह होली से ठीक आठ दिन पहले लग जाता है और होलिका दहन के दिन समाप्त हो जाता है। इस लिहाज से यह होलाष्टक इस बार 17 मार्च 2024 से लगेगा और 24 मार्च 2024 को होलिका दहन वाले दिन समाप्त हो जाएगा। 

होलाष्टक में मांगलिक कार्य क्यों रहते हैं बंद

पौराणिक मान्यता के अनुसार हिरण्यकशिपु की बहन होलिका भक्त प्रहलाद को अपनी गोद में लेकर अग्नि में 8 दिन के लिए बैठी थीं। होलिका को वरदान होने के कारण वह सात दिन तक नहीं जली परंतु आठवें दिन वह अग्नि सहन नहीं कर पाईं और जलकर उसमें भस्म हो गईं। परंतु भक्त प्रहलाद को प्रभु नारायण के आशीर्वाद से कुछ भी नहीं हुआ और होलिका के जलने के बाद अग्नि देव शांत हो गए और भक्त प्रहलद सुरक्षित निकल आए। लेकिन इन आठ दिनों भक्त प्रहलाद ने अग्नि का ताप और पीड़ा सही जिस कारण यह आठ दिन होलाष्टक कहा जाने लगा, इसलिए इन आठ दिनों कोई भी मांगलिक कार्य करना शुभ नहीं माना जाता है।

होलाष्टक में ये कार्य होते हैं वर्जित

  • होलाष्टक में विवाह करना शुभ नहीं होता है।
  • इस दौरान मुंडन नहीं कराना चाहिए।
  • नया घर, भूमि, वाहन, पैसों का निवेश आदि कार्य नहीं करने चाहिए।
  • गृह प्रवेश या कोई नया कार्य भी होलाष्टक तक नहीं करने चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Holi 2024: होली से पहले लगेगा इन मांगलिक कार्यों पर ब्रेक, जानिए ऐसा क्यों है और कौन-कौन से कार्य रहेंगे वर्जित

Holi 2024: इस दिन मनाया जाएगा होली का त्योहार, जानिए होलिका दहन पूजा का शुभ मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म