Holi 2025: होलिका दहन की राख बहुत ही पवित्र मानी जाती है। इस राख से कई विशेष उपायों को कर के जीवन को समृद्ध और खुशहाल बनाया जा सकता है। बहुत से लोग होलिका दहन के दिन तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं। लेकिन होलिका दहन की राख से होली के दिन इन खास उपायों को करना भी बहुत लाभकारी होता है। तो आज हम बताएंगे कि होली के दिन होलिका दहन की बची राख से क्या उपाय कर सकते हैं।
1. अगर आपकी इनकम में बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है या आपका काम ठीक से नहीं चल रहा है तो होली के दिन आपको एक कपड़े की पोटली में 7 चुटकी होलिका दहन की राख, 7 गोमती चक्र और एक हल्दी की गांठ लेकर अपनी तिजोरी या गल्ले में रखनी चाहिए।
2. अगर आपके घर में छोटा बच्चा है और उसे बार-बार नजर लग जाती है तो उसे नजर से बचाने के लिए होली के दिन आपको होलिका दहन की राख लेकर बच्चे के दाहिने कान के पीछे टीका लगाना चाहिए।
3. अगर आप अपने बिजनेस को बाहर आने-जाने वाले लोगों की बुरी नजर से बचाये रखना चाहते हैं तो होली के दिन आपको एक मुट्ठी होली की राख और एक काजल की डिब्बी लेकर एक कपड़े में बांधकर पोटली बनानी चाहिए और उस पोटली को अपने ऑफिस या दुकान के मेन गेट पर टांगना चाहिए।
4. अगर आप अपने घर से निगेटिव ऊर्जा को दूर करना चाहते हैं तो होली के दिन आपको होलिका दहन की राख लाकर घर के सभी कोनों में डालनी चाहिए।
5. अगर आपको करियर में लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो होली के दिन आपको होलिका दहन की थोड़ी-सी राख कागज की पुड़िया में बांधकर ताबीज में भरवानी चाहिए और ताबीज को गले में धारण करना चाहिए।
6. अगर आप अपने परिवार में सबकी सेहत अच्छी रखना चाहते हैं तो होली के दिन आपको होलिका दहन की राख लेकर परिवार के सब सदस्यों के माथे पर लगानी चाहिए।
7. अगर आप लगातार किसी बीमारी से परेशान हैं तो होलिका दहन के बाद बची राख को मरीज के सोने वाली जगह पर छिड़कने से लाभ होता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें-