1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Holika Dahan 2023 Upay: होलिका दहन की राख को घर लाकर बस इस जगह पर रख दें, साल भर होगी बरकत, बदल जाएगी किस्मत!

Holika Dahan 2023 Upay: होलिका दहन की राख को घर लाकर बस इस जगह पर रख दें, साल भर होगी बरकत, बदल जाएगी किस्मत!

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : Mar 06, 2023 12:17 pm IST,  Updated : Mar 06, 2023 12:20 pm IST

Holika Dahan 2023 Upay: वास्तु शास्त्र के अनुसार, होली जलाने के बाद होली की राख को लाकर घर के आग्नेय कोण, यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

Holika Dahan 2023 Upay- India TV Hindi
Holika Dahan 2023 Upay Image Source : INSTAGRAM/ GADKARI.NITIN

 Holika Dahan 2023 Upay:  होलिका दहन से पहले होली पूजन का विशेष विधान है। इस बार होलिका दहन की 7 मार्च को पड़ रही है। होलिका दहन के दिन कुछ आसान से ज्योतिष उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार जैमिनी सूत्र में इसका आरम्भिक शब्दरूप ‘होलाका’ बताया गया है। वहीं हेमाद्रि, कालविवेक में होलिका को ‘हुताशनी’ कहा गया है। वहीं भारतीय इतिहास में इस दिन को भक्त प्रहलाद की जीत से जोड़कर देखा जाता है। 

कहा जाता है कि प्राचीन काल में हिरण्यकश्यप नाम का अत्यंत बलशाली राजा था जो भगवान में बिल्कुल भी विश्वास नहीं रखता था। लेकिन उसका पुत्र प्रहलाद श्री विष्णु का परम भक्त था। होलिका दहन के समय ऐसी परंपरा भी है कि होली का जो डंडा गाडा जाता है, उसे प्रहलाद के प्रतीक स्वरुप होली जलने के बीच में ही निकाल लिया जाता है। होली की बुझी हुई राख को घर लाना चाहिए। इस राख की जरूरत आपको धुलेंडी वाले दिन पड़ेगी। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से। 

सुख-शांति के लिए धुलेंडी के दिन ऐसे करें राख का इस्तेमाल

होली के दिन घर के आंगन को साफ करके वहां पर एक वर्गाकार आकृति बनानी चाहिए और उसके मध्य में कामदेव की पूजा करनी चाहिए। फिर घर की महिलाओं द्वारा कामदेव की प्रतिमा पर चन्दन का लेप लगाना चाहिए और कामदेव से प्रार्थना करते हुए कहना चाहिए- कामदेवता मुझपर प्रसन्न हों। साथ ही यथाशक्ति ब्राह्मण आदि को दान करना चाहिए और चन्दन लेप से मिश्रित आम का बौर खाना चाहिए।

आज धूल की वंदना करनी चाहिए और होलिका विभूति को यानि होली की राख को धारण करना चाहिए। साथ ही मिट्टी से स्नान करने की भी परंपरा है। इसके साथ ही होली वाले दिन स्नान करने से पहले शरीर पर मिट्टी लगानी चाहिए और उसके कुछ देर बाद स्नान करना चाहिए।     

इस दिशा में रखें होलिका की राख 

वास्तु शास्त्र के अनुसार,  होली जलाने के बाद होली की राख को लाकर घर के आग्नेय कोण, यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। क्योंकि आग्नेय कोण का संबंध अग्नि तत्व से है और राख भी अग्नि जलने के बाद ही बनती है। आपको बता दें कि इस दिशा में होली की राख रखने से आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। जीवन में आपकी उन्नति होगी और घर की बड़ी बेटी के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

 ये भी पढ़ें - 

Holika Dahan 2023: होलिका दहन की अग्नि में चुपके से डाल दें ये चीजें, बिजनेस में मुनाफा होने के साथ होगी पैसों की बारिश!

Holi Exact Date: कब मनाई जाएगी होली, कब जलेगी होलिका, यहां जानें बिल्कुल सटीक जवाब

Holi 2023: होली क्यों मनाई जाती है? जानिए इसे मनाने के पीछे की क्या है पौराणिक कथाएं

Holika Dahan 2023: इन लोगों को नहीं देखनी चाहिए जलती होली, जानिए इसके पीछे क्या है वजह

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म