1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Vastu Tips: क्या सीढ़ियों के नीचे बाथरूम और किचन बनाना सही है? वक्त रहते जान लीजिए सही वास्तु नियम

Vastu Tips: क्या सीढ़ियों के नीचे बाथरूम और किचन बनाना सही है? वक्त रहते जान लीजिए सही वास्तु नियम

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Nov 22, 2023 09:25 am IST,  Updated : Nov 22, 2023 09:25 am IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम आचार्य इंदु प्रकाश से जानेंगे कि सीढ़ियों के नीचे बाथरूम या किचन बनाना सही है या नहीं।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : INDIA TV

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे सीढ़ियों के नीचे खाली जगह के बारे में। कई लोग घर बनवाते समय जगह बचाने के चक्कर में सीढ़ियों के नीचे पूजा घर, रसोई या बाथरुम बनवा देते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार सीढ़ियों के नीचे कभी भी पूजाघर, रसोई या बाथरुम का निर्माण नहीं करवाना चाहिए। सीधे शब्दों में कहें तो सीढ़ियों के नीचे किसी भी ऐसी चीज का निर्माण नहीं करवाना चाहिए, जो रोजमर्रा के कामों के लिए उपयोग में आती हो। अगर आप वहां कुछ बनवाना ही चाहते हैं तो एक स्टोर रूम बनवा सकते हैं, जिसमें आप एक्सट्रा सामान रख सकते हैं, जो कभी-कभी काम में आए। इसके अलावा कुछ लोग सीढ़ियों में जूते, चप्पल रखने के लिए रैक या अलमारी भी बनवा देते हैं, जो कि बिल्कुल गलत है और आप ही के लिए नुकसानदायक है।

वास्तु के मुताबिक, घर बनवाते समय सीढ़ियां बनवाने के स्थान पर मिट्टी के कलश में बारिश का पानी भरकर और उसे मिट्टी के ढक्कन से ढककर जमीन के नीचे दबा दें। इससे सीढ़ियों का वास्तु संबंधी समस्या खत्म हो जायेगा, लोकिन यदि आप किसी कारण वश ऐसा करने में समर्थ नहीं हो पाए तो भी घबराने की बात नहीं है। 

वास्तु शास्त्र में इसके लिए भी एक उपाय है। इसके लिए घर की छत पर एक मिट्टी के बर्तन में प्रतिदिन सतनाज और दूसरे बर्तन में जल भरकर पक्षियों के लिए रख दें। इससे आपकी सारी परेशानियां अपने आप खत्म हो जाएंगी। इस उपाय के अलावा कुछ बातें और हैं जिन पर ध्यान देने की जरूरत है। सीढ़ियों का प्रारंभ कभी भी त्रिकोणात्मक रूप में नहीं करना चाहिए और सीढ़ियों के दोनों ओर रेलिंग लगवानी चाहिए। साथ ही सीढ़ियों की संख्या हमेशा विषम होनी चाहिए।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Astro Tips: अगर व्यापार में लगातार हो रही है हानि तो बुधवार के दिन जरूर करें ये काम, तेजी से होने लगेगा मुनाफा

Dev Diwali 2023: देव दिवाली की डेट को लेकर भी है कन्फ्यूजन? यहां जानें असल में कब मनाई जाएगी?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म