1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. January Ekadashi 2025: साल 2025 की पहली एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना पूजा का नहीं मिलेगा शुभ फल

January Ekadashi 2025: साल 2025 की पहली एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना पूजा का नहीं मिलेगा शुभ फल

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 05, 2025 09:40 am IST,  Updated : Jan 05, 2025 09:41 am IST

Paush Putrada Ekadashi 2025: इस साल की पहली एकादशी पौष पुत्रदा एकादशी है। इस दिन एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। ऐसे में पुत्रदा एकादशी के दिन इन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

पुत्रदा एकादशी 2025- India TV Hindi
पुत्रदा एकादशी 2025 Image Source : INDIA TV

January Ekadashi 2025 Vrat Date: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। प्रत्येक महीने में दो बार एकादशी का व्रत रखा जाता है एक शुक्ल और दूसरा कृष्ण पक्ष में। एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी का व्रत करने वाले जातक पर श्री नारायण की विशेष कृपा रहती है। साथ ही व्रत करने वाले जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। अब हम बात करेंगे जनवरी महीने में आने वाली पुत्रदा एकादशी के बारे में। पुत्रदा एकादशी का व्रत पौष माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस साल पुत्रदा एकादशी का व्रत 10 जनवरी 2025 को रखा जाएगा। 

पुत्रदा एकादशी के दिन न करें ये गलतियां

  • पुत्रदा एकादशी के दिन तामसिक चीजों से दूरी बनाकर रखें। 
  • पुत्रदा एकादशी के दिन किसी के लिए अपने मन में बुरे विचार लेकर न आएं।
  • किसी भी एकादशी के दिन तुलसी में जल नहीं देना चाहिए। इस दिन माता तुलसी एकादशी का व्रत रखती हैं।
  • पुत्रदा एकादशी के दिन किसी का भी अपमान न करें और न ही किसी से वाद-विवाद करें। 
  • पुत्रदा एकादशी के दिन किसी पशु-पक्षी को परेशान न करें उन्हें आघात न पहुंचाएं।
  • एकादशी के दिन चावल या चावल सी बनी चीजों का सेवन भूलकर भी न करें। 
  • पुत्रदा एकादशी के दिन बाल और नाखून बिल्कुल भी न काटना चाहिए।

पौष पुत्रदा एकादशी 2025 शुभ मुहूर्त

  • पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का प्रारंभ- 9 जनवरी 2025 को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर
  • पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का समापन- 10 जनवरी को सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर 
  • पुत्रदा एकादशी व्रत तिथि- 10 जनवरी 2025
  • पुत्रदा एकादशी व्रत पारण का समय- 11 जनवरी 2025 को  सुबह 7 बजकर 15 मिनट से सुबह 8 बजकर 21 मिनट तक

पुत्रदा एकादशी व्रत का महत्व

पुत्रदा एकादशी का व्रत करने से निःसंतान दंपतियों को संतान सुख की प्राप्ति होती है। वहीं जिनके पहले से संतान है और वे अगर इस व्रत को करते हैं तो उनके संतान की उम्र लंबी होती है। इतना ही संतान पर मंडरा रहा हर खतरा दूर हो जाता है। इसके अलावा पुत्रदा एकादशी का व्रत कर लक्ष्मी नारायण की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Ekadashi Vrat 2025 Date: साल 2025 में कब-कब रखा जाएगा एकादशी का व्रत, यहां देखें पूरी लिस्ट

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में डुबकी लगाने से पहले जान लें धर्म गुरुओं की वाणी, स्नान से पहले ये बातें जानना है जरूरी

Grahan 2025: साल 2025 में इतनी बार लगेगा सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण, यहां जानिए डेट और टाइमिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म