1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. June 2023 Vrat Festival: अमावस्या से लेकर रथ यात्रा और देवशयनी एकादशी तक, यहां जानें जून माह के व्रत-त्यौहार

June 2023 Vrat Festival: अमावस्या से लेकर रथ यात्रा और देवशयनी एकादशी तक, यहां जानें जून माह के व्रत-त्यौहार

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jun 01, 2023 11:40 am IST,  Updated : Jun 01, 2023 11:40 am IST

June 2023 Vrat Festivals Calendar: जून में ही आषाढ़ मास का आरंभ होगा, जो कि धार्मिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। यहां देखिए इस महीने कौनसे व्रत और त्यौहार आने वाले हैं।

June 2023 Vrat Festival- India TV Hindi
June 2023 Vrat Festival Image Source : INDIA TV

June 2023 Vrat Festival List: जून महीने की शुरुआत हो चुकी है। तीज-त्यौहार की दृष्टि से यह माह काफी महत्वपूर्ण है। वहीं 5 जून से आषाढ़ मास शुरू हो रहा है, जिसका हिंदू धर्म में काफी महत्व है। जून में ओड़िसा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा भी निकाली जाएगी। इसके अलावा इसी महीने में देवशयनी एकादशी और वट पूर्णिमा व्रत भी पड़ रहा है। वहीं जून में ही मुसलमानों का सबसे बड़ा पर्व बकरीद भी मनाई जाएगी। तो आइए जानते हैं यह सभी व्रत-त्यौहार जून में किस दिन मनाई जाएगी। 

जून 2023 व्रत-त्यौहार लिस्ट (June 2023 Vrat-Festivals Calendar)

  • 1 जून 2023 (गुरुवार) - निर्जला एकादशी व्रत का पारण, प्रदोष व्रत
  • 3 जून 2023 (शनिवार) -  वट पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
  • 4 जून 2023 (रविवार) -  कबीर जयंती
  • 05 जून 2023 (सोमवार)- आषाढ़ कृष्ण पक्ष प्रारंभ
  • 07 जून 2023 (बुधवार) - संकष्टी गणेश चतुर्थी
  • 10 जून 2023 (शनिवार)- कालाष्टमी
  • 11 जून 2023 (रविवार) - शीतलाष्टमी
  • 14 जून 2023 (बुधवार)- योगिनी एकादशी
  • 15 जून 2023 (गुरुवार) - प्रदोष व्रत
  • 17 जून 2023 (शनिवार) - अमावस्या
  • 19 जून 2023 (सोमवार) - आषाढ़ शुक्लपक्ष प्रारंभ
  • 20 जून 2023 (मंगलवार) -जगन्नाथ जी की रथयात्रा
  • 22 जून 2023 (गुरुवार) - वैनायकी गणेश चतुर्थी
  • 24 जून (शनिवार) - श्री स्कंद षष्ठी 
  • 25 जून 2023 (रविवार) - भानु सप्तमी
  • 28 जून 2023 (बुधवार)- गिरिजा पूजा
  • 28 जून 2023 (बुधवार) -  ईद-अल-अज़हा (बकरीद)
  • 29 जून 2023 (गुरुवार)- देवशयनी एकादशी (चातुर्मास 2023 प्रारंभ)
  • 30 जून 2023 (शुक्रवार) -  देवशयनी एकादशी पारण

जून शादी-विवाह और गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त

  • जून 2023 शादी शुभ तिथि- 1, 3, 5, 6 और 7 जून 2023
  • जून 2023 गृह प्रवेश तिथि-12 जून 2023

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इंडियाटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

ये भी पढ़ें-

घर और ऑफिस की खिड़की खोल सकती है किस्मत का दरवाजा, कुबेर देव नहीं होने देते हैं पैसों की कमी

इन 4 राशियों के लिए जून का महीना रहेगा बेहद भाग्यशाली, सूर्य देव की तरह चमकेगी किस्मत

गृह प्रवेश के लिए जून में है केवल एक शुभ मुहूर्त, मई में इस दिन कर सकते हैं अपने नए घर की पूजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म