1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. कामदा एकादशी को करे लें ये 5 उपाय, दिल की हर ख्वाहिश होगी पूरी, बनेंगे बिगड़े काम

कामदा एकादशी को करे लें ये 5 उपाय, दिल की हर ख्वाहिश होगी पूरी, बनेंगे बिगड़े काम

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 18, 2024 08:44 pm IST,  Updated : Apr 18, 2024 08:44 pm IST

कामदा एकादशी साल 2024 में 19 अप्रैल को है। इस दिन कुछ आसान उपाय आजमाकर आप जीवन की कई परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। इन्हीं उपायों के बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे।

Kamada Ekadashi - India TV Hindi
Kamada Ekadashi Image Source : INDIA TV

कामदा एकादशी का व्रत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। साल 2024 में यह व्रत 19 अप्रैल के दिन है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके साथ ही इस दिन कुछ आसान उपाय करके आप अपने जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। आज ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में हम आपको जानकारी देंगे। 

  • कामदा एकादशी के दिन अगर आप विष्णु चालीसा का पाठ करते हैं और पीले पुष्प भगवान विष्णु को अर्पित करते हैं तो आपकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ये आसान उपाय आपको मानसिक स्थितिरता भी देता है और सही निर्णय लेने की क्षमता भी प्रदान करता है। 

     

  • आपके बनते काम बिगड़ते हैं, विरोधी आपका काम बिगाड़ने की कोशिश करते हैं, तो कामदा एकादशी के दिन एक मुट्ठी अक्षत (अटूट चावल) लेकर उन्हें कुमकुम में रंग दें। इसके बाद इन चावलों को लाल रंगे के कपड़े में बांध लें और किसी विष्णु मंदिर में इन्हें अर्पित करके आ जाएं। कामदा एकादशी के दिन अगर ये उपाय कर लेते हैं तो विरोधी परास्त होते हैं और आपके काम बनने लग जाते हैं। 
     
  • साल 2024 में कामदा एकादशी के दिन शुक्रवार भी है। इसलिए आप इस दिन कनकधारा स्तोत्र का पाठ और विष्णु भगवान की पूजा करके सभी आर्थिक तंगियों से छुटकारा पा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि कनकधारा स्तोत्र से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों के जीवन की सभी आर्थिक परेशानियां दूर कर देती हैं। इसलिए आपको भी कामदा एकादशी के दिन ये उपाय आजमाकर अवश्य देखना चाहिए। 
     
  • कामदा एकादशी के दिन पवित्र नदियों में स्नान करके और पितरों का तर्पण करके, पितृदोष से मुक्ति मिलती है। आपके पितृ प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से आपकी दुख-विपदाएं दूर होने लगती हैं। अगर नदियों में न जा सकें तो नहाने के पानी में कुछ बूंदें गंगाजल की मिलाएं। कामदा एकादशी के दिन ये उपाय भी आप आजमा सकते हैं। 
     
  • आर्थिक परेशानियों से मुक्ति के लिए, और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए कामदा एकादशी के दिन आपको भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और इसके बाद शमी के पेड़ के नीचे आटे का एक दीपक जला देना चाहिए। अगर शमी का पेड़ न हो तो आप तुलसी के पौधे के समक्ष भी दीपक जला सकते हैं। इसके बाद अपनी मनोकामना प्रभु से पूरा करने की इच्छा व्यक्त करें। ऐसा माना जाता है कि ये उपाय आपकी मनोकामनाओं को तो पूरा करता ही है साथ ही धन-धान्य की भी आपके जीवन में वृद्धि होती है। 
     
  • कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के आसान मंत्र 'ॐ नमोः नारायणाय नमः। ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय नमः' का 1008 बार जप करने से आप पर विष्णु जी की कृपा बरसती है। इस उपाय को करने से आपकी ख्वाहिशें पूरी होती हैं और जीवन में संतुलन बनने लगता है। 

कामदा एकादशी के दिन इन छोटे-छोटे उपायों को आजमाकर आप बड़ी से बड़ी परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं। बस ख्याल यह रखें कि इन उपायों को करते समय प्रभु पर अपनी आस्था अटूट रखें। आधे-अधूरे मन से किये गये उपाय आपको शुभ फल प्रदान नहीं कर पाते। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी पढ़ें-

घर के मंदिर में गरुड़ घंटी ही क्यों बजाते हैं? कितने प्रकार की होती है घंटी, जानें सबका महत्व

इस दिन बुध मीन राशि में होंगे उदय, इन 6 राशियों की जिंदगी में आएगा तूफान, बढ़ेंगी परेशानियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म