1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Kamika Ekadashi 2024: कामिका एकादशी व्रत का करें इस विधि से पारण, यहां जानें उपवास खोलने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Kamika Ekadashi 2024: कामिका एकादशी व्रत का करें इस विधि से पारण, यहां जानें उपवास खोलने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 31, 2024 06:00 am IST,  Updated : Jul 31, 2024 06:00 am IST

Kamika Ekadashi 2024: कामिका एकादशी का व्रत 31 जुलाई को रखा जाएगा। एकादशी व्रत तभी सफल माना जाता है जब सही तिथि को सही विधि से इसका पारण किया जाए। आइए ऐसे में जान लते हैं कि कामिका एकादशी का पारण कब किया जाएगा और इस दिन किस विधि से पूजा की जानी चाहिए।

Kamika Ekadashi - India TV Hindi
Kamika Ekadashi Image Source : FILE

Kamika Ekadashi 2024: कामिका एकादशी हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। भगवान विष्णु को समर्पित यह व्रत सभी पापों का नाश करने वाला और मोक्ष प्रदान करने वाला माना जाता है। यह व्रत श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और विधि विधान से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। साल 2024 में यह व्रत 31 जुलाई को रखा जाएगा। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि, कामिका एकादशी के बाद पारण कब करना शुभ होगा, किसी समय पारण करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। 

कामिका एकादशी 2024 का शुभ मुहूर्त

साल 2024 में श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 31 जुलाई को है और इसी दिन कामिका एकादशी का व्रत रखा जाएगा। व्रत पारण का समय 1 अगस्त को सुबह 05 बजकर 38 मिनट से 08 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। आइए अब जान लेते हैं कि, इस दिन आपको पूजा कैसे करनी चाहिए। 

व्रत पारण विधि
हिंदू शास्त्रों के अनुसार, व्रत का पारण एकादशी तिथि के समाप्त होने के बाद द्वादशी तिथि में किया जाता है। पारण के समय विशेष ध्यान रखें कि सूर्योदय के बाद और द्वादशी तिथि के समय के भीतर ही पारण करें। पारण के दौरान सुबह जल्दी उठकर विधि-विधान से पूजन करें इसके बाद भगवान विष्णु की आरती के बाद उन्हें भोग लगाकर ब्राह्मणों को भोजन करवाएं। इसके बाद आपको स्वयं अन्न-जल ग्रहण करना चाहिए। व्रत का पारण आप खीर, आंवला आदि खाकर कर सकते हैं। 

कामिका एकादशी का महत्व
कामिका एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और वह मोक्ष की प्राप्ति करता है। इस व्रत के प्रभाव से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख, शांति आप प्राप्त करते हैं, इसके साथ ही आपकी कामनाओं को भी भगवान विष्णु पूरा करते हैं। इस दिन किया गया दान और पूजा अनंत गुणा फल आपको प्रदान करती है।

एकादशी व्रत रखने से आपको भौतिक सुख भी प्राप्त होते हैं और साथ ही जो लोग आध्यात्मिक क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, उनके लिए भी यह दिन बेहद अहम होता है। इस दिन योग-ध्यान करने से आपको आलौकिक अनुभव प्राप्त हो सकते हैं। जो लोग मानसिक समस्याओं से जूझ रहे हैं उन्हें एकादशी तिथि के दिन, कुछ समय निकालकर ध्यान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आप मानसिक परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

31 July 2024 Ka Panchang: जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Vastu Tips: कहीं आपने भी तो नहीं लगाया घर में चोरी किया हुआ मनी प्लांट? ऐसा करना सही है या गलत जान लें वास्तु शास्त्र से 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म