1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. कान्हा जी की छठी कब है 21 या 22 अगस्त? जानें इस दिन किन चीजों का भोग लगाना होता है शुभ

कान्हा जी की छठी कब है 21 या 22 अगस्त? जानें इस दिन किन चीजों का भोग लगाना होता है शुभ

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 21, 2025 09:18 am IST,  Updated : Aug 21, 2025 10:15 am IST

जन्माष्टमी के बाद छठवें दिन कान्हा जी की छठी मनाई जाती है। माना जाता है कि भगवान कृष्ण के जन्म के बाद छठे दिन नंद बाबा ने गोकुल में छठी मनाई थी। तब से ही यह परंपरा चली आ रही है।

Kanha Ji Ki Chhathi - India TV Hindi
कान्हा जी की छठी Image Source : FREEPIK

भाद्रपद महीने की अष्टमी तिथि के दिन जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया जाता है और इसके 6 दिन बाद कान्हा जी की छठी मनाई जाती है। कान्हा जी की छठी के दिन भी जन्माष्टमी की ही तरह बाल कृष्ण का श्रृंगार किया जाता है और साथ ही विभिन्न प्रकार के भोग उन्हें लगाए जाते हैं। साल 2025 में ज्यादातर लोगों ने 16 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई। वहीं कुछ ऐसे लोग भी थे जिन्होंने 15 अगस्त के दिन भी जन्माष्टमी का त्योहार मनाया। ऐसे में जिन लोगों ने 16 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया था वो 22 अगस्त को कान्हा जी की छठी मनाएंगे। वहीं 15 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व मनाने वालों को 21 अगस्त को कान्हा जी की छठी मनानी चाहिए। 

कान्हा जी की छठी पर जरूर लगाएं इन चीजों का भोग

भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त करने के लिए कान्हा छठी के दिन लोग पूजा पाठ और दान करते हैं। इसके साथ ही श्रीकृष्ण को कुछ विशेष भोज्य पदार्थों का भोग भी इस दिन लगाया जाता है। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि कान्ही जी की छठी के दिन आपको किन चीजों का भोग लगाना चाहिए जिससे आपको शुभ फलों की प्राप्त होगी। 

कान्हा जी की छठी के दिन आपको माखन-मिश्री का भोग आपको श्रीकृष्ण को जरूर लगाना चाहिए। इसकी साथ ही इस दिन कढ़ी-भात का भोग लगाना भी बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन उत्तर भारत में कान्हा जी को कढ़ी-भात का भोग लगाने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। वहीं खीर और पंजीरी का भोग भी इस दिन भक्तों को अवश्य लगाना चाहिए। कान्हा जी की छठी के दौरान सोहवर के गीत भी गाए जाते हैं, जिसमें महिलाएं नवजात बच्चों और उनकी माताओं को बधाइयां देते हैं। 

कान्हा जी की छठी पर शुभ योग

कान्हा जी की छठी के दिन चंद्रमा स्वराशि कर्क में रहेंगे और साथ ही गुरु पुष्य योग भी बना रहेगा। ऐसे में इस दिन श्रीकृष्ण की पूजा करने से आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी। साथ ही यह दिन योग-ध्यान करने के लिए भी बेहद शुभ माना जा रहा है, इस दिन ध्यान करने से आपको अलौकिक अनुभव प्राप्त हो सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Guru Pushya Yog 21 August: गुरु पुष्य योग इन 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद लाभदायक, आर्थिक और करियर क्षेत्र में होगी उन्नति

7 सितंबर का चंद्र ग्रहण क्या भारत में दिखाई देगा? जानिए किन राशियों को देगा धन लाभ का सुख

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म