1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Karwa Chauth 2022: करवा चौथ के दिन अपनाएं ये 5 टोटके, वैवाहिक जीवन में आएगी खुशी

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ के दिन अपनाएं ये 5 टोटके, वैवाहिक जीवन में आएगी खुशी

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Oct 05, 2022 12:26 pm IST,  Updated : Oct 05, 2022 12:26 pm IST

Karwa Chauth 2022: करवाचौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थि तिथि को रखा जाता है। करवाचौथ के दिन सुहागिन महिलाएं सीधे रात में चांद को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलती हैं।

Karwa Chauth - India TV Hindi
Karwa Chauth Image Source : KARWA CHAUTH

Highlights

  • 13 अक्टूबर 2022 को करवा चौथ है।
  • करवाचौथ के दिन सुहागिन महिलाएं सीधे रात में चांद को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलती हैं।

Karwa Chauth 2022: पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं। बता दें 13 अक्टूबर 2022 को करवा चौथ है। मान्यता है कि इस दिन कुछ उपाय करने से पति-पत्नी के बीच जीवन में कभी कड़वाहट नहीं आती। साथ ही इस उपाय करने से लक्ष्मी भी आती है। करवाचौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थि तिथि को रखा जाता है। करवाचौथ के दिन सुहागिन महिलाएं सीधे रात में चांद को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलती हैं। इस बार करवाचौथ पर काफी शुभ संयोग बन रहा है, जो कि सुहागिनों के लिए काफी फलदायी होगा।

Guru Margi 2022: इस दिन देवगुरु बृहस्पति होंगे मार्गी, इन 3 राशियों के जीवन पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

करवा चौथ के दिन करें ये 5 टोटके

  1. अगर पति-पत्नी के बीच पहले जैसा प्यार नहीं है और प्रेम धीरे-धीरे कम हो रहा है। तो करवा चौथ के दिन 11 गोमती चक्र को लाल रंग की सिंदूर के डिब्बे में रखकर कहीं छुपा दें। इस टोटके को अपनाने से पत्नी-पति में पहले जैसा प्यार हो जाता है। 
  2. ऐसा कहा जाता है की करवा चौथ के दिन ऊं श्री गणधिपतये नम: का जाप करने से और भगवान गणेश को हल्दी का गांठें अर्पित करने से पति-पत्नी में प्यार बढ़ता है। 
  3. करवा चौथ के दिन गजानन को दुर्वा के साथ 21 गुड़ की गोलियां बनाकर अर्पित करना चाहिए। 
  4. आपके पास पैसे आते तो होंगे लेकिन वो जल्द ही खत्म हो जाते होंगे इसके लिए आप करवा चौथ के दिन गणपति को घी-गुड़ का भोग लगाकर अपनी समस्या के निवारण की प्रार्थना करें। 
  5. करवा चौथ के दिन 5 बेसन के लड्‌डू, आटा-शक्कर के बने 5 पेडे़, 5 केले और 250 ग्राम चने की भीगी दाल गाय को खिलाएं। 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

Dussehra 2022: दशहरा की शुभकामनाएं, अपने खास को भेजे ये संदेश बन जाएगा उनका दिन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म