1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Karwa Chauth 2024: अखंड सौभाग्य के लिए आज सुहागिन महिलाएं रखेंगी करवा चौथ का व्रत, जानें पूजा मुहूर्त से लेकर चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2024: अखंड सौभाग्य के लिए आज सुहागिन महिलाएं रखेंगी करवा चौथ का व्रत, जानें पूजा मुहूर्त से लेकर चांद निकलने का समय

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 20, 2024 07:07 am IST,  Updated : Oct 20, 2024 07:56 am IST

Karwa Chauth 2024 Moon Rise Timing: आज करवा चौथ का व्रत रखा जा रहा है। करवा चौथ में चंद्रमा की पूजा बेहद ही जरूरी होती है। तो यहां जानिए करवा चौथ पूजा मुहूर्त और चांद निकलने का सही समय के बारे में।

Karwa Chauth 2024 Moon time- India TV Hindi
Karwa Chauth 2024 Image Source : INDIA TV

Karwa Chauth 2024: आज सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। आज सभी विवाहित महिलाएं चंद्रोदय तक बिना अन्न और जल के उपवास रखेंगी। रात में चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य देने के बाद ही करवा चौथ का व्रत खोला जा सकता है। करवा चौथ के दिन भगवान शिव, मां पार्वती और गणेश-कार्तिक जी के साथ करवा माता और चंद्रमा की पूजा विशेष महत्व है। आज के दिन निर्जला व्रत करने से पति की आयु लंबी होती है और वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली, मधुरता बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं कि आज करवा चौथ का चांद कब निकलेगा और पूजा के लिए क्या शुभ मुहूर्त है।

करवा चौथ पूजा मुहूर्त और चांद निकलने का समय

करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दौरान किया जाता है। इस साल चतुर्थी तिथि का आरंभ 20 अक्टूबर 2024 को सुबह 6 बजकर 46 मिनट से हो चुका है। चतुर्थी तिथि का समापन 21 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर होगा। करवा चौथ पूजा के लिए मुहूर्त शाम 5 बजकर 46 मिनट से शाम 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। करवा चौथ व्रत का समय सुबह 6 बजकर 25 मिनट से शाम 7 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। वहीं करवा चौथ के दिन शाम 7 बजकर 54 मिनट पर चांद दिखाई देगा।

करवा चौथ के दिन ये काम करना है जरूरी

  • करवा चौथ के दिन सोलह श्रृंगार जरूर करें। इसके बाद ही पूजा करें।
  • करवा माता को सुहाग की चीजें, धूप-दीप, फूल और भोग अर्पित करें।
  • करवा चौथ के दिन पूजा के बाद करवा चौथ की कथा जरूर सुनें।
  • करवा चौथ के दिन चंद्रमा दर्शन के बाद अर्घ्य जरूर दें। 
  • करवा चौथ के चांद को छलनी से ही देखें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Karwa Chauth 2024 Moon Time: बिना चंद्रमा के दर्शन के पूरी नहीं होती है करवा चौथ की पूजा, जानें 20 अक्टूबर को आपके शहर में कब निकलेगा चांद

इस शुभ मुहूर्त में करें करवा चौथ की पूजा, जान लें सही विधि और मंत्र

Karwa Chauth 2024: अगर रख रही हैं करवा चौथ का व्रत तो इन नियमों का जरूर करें पालन, सदा सौभाग्यवती का मिलेगा आशीर्वाद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म