1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Karwa Chauth Vrat Vidhi: शादी के बाद पहली बार रख रही हैं करवा चौथ व्रत? तो जान लें इस व्रत की सही विधि

Karwa Chauth Vrat Vidhi: शादी के बाद पहली बार रख रही हैं करवा चौथ व्रत? तो जान लें इस व्रत की सही विधि

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Oct 08, 2025 02:04 pm IST,  Updated : Oct 08, 2025 02:08 pm IST

Karwa Chauth Vrat Vidhi: अगर आप पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने जा रही है और इसके नियम नहीं जानती हैं तो बिल्कुल सही जगह पर आई हैं। यहां हम आपको बताएंगे करवा चौथ का व्रत कैसे रखा जाता है और इसके जरूरी नियम कौन से हैं।

karva chauth- India TV Hindi
करवा चौथ का व्रत कैसे रखें? Image Source : CANVA

Karwa Chauth Vrat Vidhi (पहली बार करवा चौथ का व्रत कैसे रखें): करवा चौथ का व्रत इस साल 10 अक्टूबर 2025 को रखा जाएगा। जैसे-जैसे इस व्रत की डेट पास आ रही है वैसे-वैसे महिलाओं का उत्साह बढ़ता जा रहा है और करवा चौथ को लेकर कई चीजों की सर्च भी शुरू हो गई है। इस दौरान महिलाएं इटंरनेट पर करवा चौथ की पूजा सामग्री और सरगी से लेकर इस व्रत की विधि तक के बारे में खूब सर्च कर रही हैं। यहां हम आपको बताएंगे करवा चौथ का व्रत कैसे रखते हैं और इसके नियम क्या हैं।

करवा चौथ का व्रत कौन कर सकता है?

करवा चौथ व्रत विशेष रूप से सुहागिन महिलाओं द्वारा रखा जाता है। लेकिन कई जगहों पर इस व्रत को अविवाहित लड़कियां भी अच्छे वर की प्राप्ति की कामना से रखती हैं।

करवा चौथ व्रत की विधि

  • करवा चौथ की पूजा में प्रयोग होने वाली सभी सामग्री एक दिन पहले ही खरीद कर रख लें।
  • व्रत से एक दिन पहले सात्विक भोजन करें और दोनों हाथों में मेहंदी लगाएं।
  • फिर करवा चौथ की सुबह स्नान कर सबसे पहले सरगी लें।
  • सुबह सूर्योदय से पहले उठकर जो नाश्ता किया जाता है उसे ही सरगी कहते हैं।
  • सरगी में सूत फेनी जरूर शामिल करें। इसे दूध के साथ खाते हैं।
  • कुछ जगहों पर सरगी में सात, नौ या ग्यारह प्रकार की चीजें लेते हैं।
  • सरगी अमूमन सास द्वारा बहू को दी जाती है। जिसमें खाने पीने की चीजें जैसे सूखे मेवे, फेनी, पराठे, मठरी, फल, दूध व छेने से बनी मिठाइयां शामिल होती हैं।
  • सरगी के समय जितना पानी पीना है पी लें क्योंकि इसके बाद चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखा जाता है।
  • कुछ महिलाएं शाम की पूजा के बाद एक बार पानी या चाय पी लेती हैं।
  • वहीं ये भी कहा जाता है कि जो महिला पहली बार करवा चौथ व्रत रख रही है उसे तो जरूर ही शाम में एक बार पानी पी लेना चाहिए। जिससे अगर भविष्य में किसी कारण व्रत रखने में दिक्कत आए तो इस व्रत में कुछ खाया जा सके। 
  • सरगी लेने के बाद घर के मंदिर में घी का दीपक जलाएं और निर्जला व्रत रखने का संकल्प लें।
  • इस दिन 16 श्रृंगार का विशेष महत्व माना जाता है। इसलिए करवा चौथ पर अच्छे से तैयार जरूर होना चाहिए।
  • शाम के समय शुभ मुहूर्त में करवा चौथ की पूजा करें और कथा सुनें।
  • इसके बाद चांद की पूजा के लिए थाली तैयार करें।
  • फिर रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोल लें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि करवा चौथ व्रत में दिन के समय सोना नहीं चाहिए।
  • इस दिन अपने बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें।
  • पूजा के बाद अपने सास-ससुर और पति के पैर जरूर छुएं।
  • इस दिन सास को उपहार स्वरूप साड़ी और मेवे देने का विशेष महत्व माना जाता है।

करवा चौथ के बारे में ये भी पढ़ें:

करवा चौथ का व्रत पीरियड्स में कर सकते हैं? अगर हां, तो कैसे करें

करवा चौथ की पूजा में क्या सामग्री लगेगी? यहां जानिए सरगी से लेकर चांद की पूजा तक की सारी सामग्री लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म