1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Magh Month 2024 Festival-Vrat List: इस दिन से शुरू होगा माघ का महीना, बसंत पंचमी, गुप्त नवरात्रि से लेकर षटतिला एकादशी तक, आने वाले हैं ये प्रमुख व्रत-त्योहार

Magh Month 2024 Festival-Vrat List: इस दिन से शुरू होगा माघ का महीना, बसंत पंचमी, गुप्त नवरात्रि से लेकर षटतिला एकादशी तक, आने वाले हैं ये प्रमुख व्रत-त्योहार

 Written By: Aditya Mehrotra
 Published : Jan 20, 2024 03:21 pm IST,  Updated : Jan 20, 2024 03:29 pm IST

Magh Month 2024 Festival Calendar: माघ का महीना हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। व्रत-त्योहार के नजरिए से भी माघ माह काफी महत्वपूर्ण है। माघ माह में हिंदू धर्म से जुड़े कई बड़े त्योहार आने वाले हैं। आइए जानते हैं इस महीने में पड़ने वाले प्रमुख व्रत-त्योहार की तारीखों के बारे में।

Magh Month 2024- India TV Hindi
Magh Month 2024 Image Source : INDIA TV

Magh Month 2024 Festival Calendar: हिंदू धर्म में प्रत्येक माह का अपना विशेष धार्मिक महत्तव होता है इसी तरह माघ माह का भी है। पौष मास के खत्म होते ही माघ का महीना शुरू हो जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार यह ग्यारहवां महीना होता है। माघ शब्द भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप को भी संबोधित करता है। श्री कृष्ण का एक नाम माधव भी है। इस महीने में सूर्य देव अपनी शक्तियों से परिपूर्ण होते हैं। इसलिए इस महीने में सूर्य देव, भगवान कृष्ण और विष्णु जी की पूजा करने से व्यक्ति के समस्त दुःख मिट जाते हैं और उसका जीवन सुखमय बनता है।

माघ महीने में स्नान का भी विशेष महत्व है। इस महीने में पवित्र नदियों में स्नान करने से व्यक्ति के पाप धुल जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसलिए इस महीने में लोग पवित्र नदियों में स्नान करने के लिए जाते हैं। माघ का महीना इस बार 26 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार से प्रारंभ होने जा रहा है। इस माह षटतिला एकादशी, गुप्त नवरात्रि समेत बसंत पंचमी जैसे कई प्रमुख व्रत-त्योहार आएंगे। आइए जानते हैं इस बार माघ मास में कौन सा व्रत-त्योहार किस तारीख को मनाया जाएगा।

माघ मास 2024 व्रत-त्योहार कैलेंडर

  • 26 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार- माघ मास प्रारंभ
  • 29 जनवरी 2024 दिन सोमवार - सकट चौथ, लंबोदर संकष्टी चतुर्थी
  • 6 फरवरी 2024 दिन मंगलवार- षटतिला एकादशी व्रत
  • 7 फरवरी 2024 दिन बुधवार- प्रदोष व्रत
  • 8 फरवरी 2024 दिन गुरुवार- मेरु त्रयोदशी, मासिक शिवरात्रि
  • 9 फरवरी 2024 दिन शुक्रवार- मौनी अमावस्या, माघ अमावस्या
  • 10 फरवरी 2024 दिन शनिवार - माघ गुप्त नवरात्रि आरंभ
  • 13 फरवरी 2024 दिन मंगलवार- गणेश जयंती, विनायक चतुर्थी
  • 14 फरवरी 2024 दिन बुधवार- बसंत पंचमी
  • 16 फरवरी 2024 दिन सोमवार- रथ सप्तमी, भीष्म अष्टमी, नर्मदा जयंती
  • 17  फरवरी 2024 दिन शनिवार- मासिक दुर्गाष्टमी
  • 20 फरवरी 2024 दिन मंगलवार- जया एकादशी
  • 21 फरवरी 2024 दिन बुधवार- प्रदोष व्रत
  • 24 फरवरी 2024 दिन शनिवार- माघ पूर्णिमा, गुरु रिवादस जंयती

षटतिला एकादशी-  षटतिला एकादशी के दिन तिल दान करने से घर में सुख-संपन्नता आती है और व्यक्ति को स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है। यह एकादशी भगवान विष्णु को अति प्रिय है। इस दिन स्नान-दान करने से नारायण शीघ्र प्रसन्न होते हैं। षटतिला एकादशी का व्रत इस बार 6 फरवरी 2024 दिन मंगलवार को पंचांग के अनुसार माघ माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाएगा।

मौनी अमावस्या- मौनी अमावस्या साल की सबसे महत्व पूर्ण अमावस्या होती है। इस दिन पवित्र तीर्थ जलों में स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। यह दिन पितृ दोष निवारण और उनके तर्पण के लिए सबसे उचित माना गया है। इस बार मौनी अमावस्या 9 फरवरी 2024 दिन शक्रवार को है।

माघ गुप्त नवरात्रि- माघ माह की गुप्त नवरात्रि 10 फरवरी दिन शनिवार से प्रारंभ होगी। इस नवरात्रि में देवी भक्त मां की कृपा पाने के लिए उनकी उपासना एवं साधना करते हैं। इस नवरात्रि की पूजा सिद्धियां प्राप्त करने के लिए की जाती है। इसलिए इसे गुप्त नवरात्रि कहते हैं।

बसंत पंचमी- माघ माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि इस बार 14 फरवरी 2024 दिन बुधवार को है। इस दिन को मां सरस्वती देवी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधि विधान पूजा करने से विद्या की देवी मां सरस्वती ज्ञान का वरदान देती हैं और जीवन में समस्त सुख-वैभव की प्राप्ति होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Ayodhya: अयोध्या में यहां लगता था भगवान राम का दरबार, 11 हजार वर्ष तक चलाया राजपाट, होती थी जनसुनवाई

Saraswati Puja 2024: सरस्वती पूजा कब है? जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त, मंत्र और महत्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म