1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Mahakumbh 2025: महाकुंभ में होने वाले हैं शामिल? घर जरूर लाएं ये 5 दिव्य चीजें, वास्तु और ग्रह दोष से मिलेगी मुक्ति

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में होने वाले हैं शामिल? घर जरूर लाएं ये 5 दिव्य चीजें, वास्तु और ग्रह दोष से मिलेगी मुक्ति

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 12, 2025 07:22 am IST,  Updated : Jan 12, 2025 07:22 am IST

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में शामिल होने वाले लोगों को कुछ चीजें अपने घर अवश्य लानी चाहिए। आज हम आपको इन्हीं के बारे में जानकारी देंगे।

Kumbh Mela 2025- India TV Hindi
महाकुंभ 2025 Image Source : SOCIAL

Kumbh Mela 2025: महाकुंभ हिंदू धर्म का पवित्र पर्व है। महाकुंभ में हिस्सा लेने के लिए लोग देश विदेश से पवित्र घाटों पर पहुंचते हैं। प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान भी करोड़ों की संख्या में लोग यहां पहुंचेंगे। आपको बता दें कि महाकुंभ का पहला शाही स्नान 14 जनवरी को किया जाएगा। अगर आप भी महाकुंभ के मेले में शामिल होने वाले हैं और त्रिवेणी घाट में डुबकी लगाने वाले हैं, तो कुछ चीजें आपको प्रयागराज से जरूर लानी चाहिए। माना जाता है कि, इन चीजों को घर लाने से ग्रह दोष दूर होते हैं औऱ साथ ही वास्तु दोष से भी आपको मुक्ति मिलती है। 

घाट की पवित्र मिट्टी 

गंगा तट की मिट्टी को बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। अगर आप महाकुंभ में शामिल होने वाले हैं तो आपको गंगा घट से थोड़ी सी मिट्टी घर अवश्य लानी चाहिए। इस मिट्टी को आप तुलसी के पौधे में डाल सकते हैं या फिर पूजा स्थल के पास रख सकते हैं। घर में पवित्र घाट की मिट्टी का होना बेहद शुभ माना जाता है। इससे आपको वास्तु दोष से भी मुक्ति मिलती है। 

त्रिवेणी घाट का जल 

प्रयागराज में त्रिवेणी घाट में डुबकी लगाने का महत्व बहुत अधिक है। साथ ही आपको त्रिवेणी घाट के जल को भी प्रयागराज से अपने घर लाना चाहिए। इस जल को अगर आप घर पर रखते हैं तो कई ग्रह दोष और वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। साथ ही इस जल का उपयोग आप धार्मिक कार्यों के दौरान कर सकते हैं। त्रिवेणी घाट के जल को नहाने के पानी में मिलाने से आपको शांति और मानसिक सुकून प्राप्त हो सकता है। 

तुलसी की माला और रुद्राक्ष 

रुद्राक्ष और तुलसी माला को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। प्रयागराज में कुंभ नहाने के साथ ही इन चीजों को भी आपको घर अवश्य लाना चाहिए। इन चीजों को घर लाने से घर की नकारात्मकता दूर हो जाती है। अगर आपको किसी साधु संन्यासी से रुद्राक्ष मिल जाए तो समझ लीजिए आपको जीवन सुधर गया है। अगर ना भी मिले तभी खरीदकर इसे घर जरूर लाएं। 

महाकुंभ से जरूर लाएं भोग 

प्रयागराज में त्रिवेणी संगम के साथ ही कई पवित्र मंदिर भी हैं। कुंभ में स्नान करने के बाद इन मंदिरों के दर्शन करने से ही आपकी यात्रा पूरी मानी जाती है। आपको भी कुंभ स्नान के बाद किसी न किसी मंदिर अवश्य जाना चाहिए और वहां के भोग को घर लाना चाहिए। महाकुंभ के दौरान मंदिरों में बने भोग को दिव्य भोग कहा जाता है, इस भोग को अगर आप घर लाते हैं तो इस बेहद शुभ फलदायक माना जाता है। 

घर लाएं पुष्प

आपको महाकुंभ से पुष्प घर अवश्य लाने चाहिए। आपको त्रिवेणी घाट में या किसी मंदिर में पुष्प अवश्य मिल जाएंगे। वहीं किसी साधु-संन्यासी से अगर पुष्प मिल जाए तो इसे और भी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाकुंभ से लाए गए पुष्प से आपके घर में सुख शांति आती है। आपके घर के ग्रह दोष दूर होते हैं और जीवन में संतुलन लौटता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Mahakumbh: महाकुंभ मेले के पीछे की कहानी क्या है? कुंभ मेला में जाने से पहले जान लीजिए इसका महत्व

Surya Gochar 2025: 14 जनवरी को सूर्य करेंगे मकर में गोचर, इन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म