1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Mahashivratri 2024: कब किया जाएगा महाशिवरात्रि के व्रत का पारण? नोट करें इसका शुभ मुहूर्त

Mahashivratri 2024: कब किया जाएगा महाशिवरात्रि के व्रत का पारण? नोट करें इसका शुभ मुहूर्त

 Written By: Aditya Mehrotra
 Published : Mar 08, 2024 04:06 pm IST,  Updated : Mar 08, 2024 04:13 pm IST

आज सभी शिव भक्तों ने महाशिवरात्रि का व्रत रखा है। जिस तरह इस पर्व का व्रत रखने का महत्व है उसी प्रकार इसका नियमानुसार व्रत खोलने का भी विधान है। हिंदू पंचांग के अनुसार जानिए महाशिवरात्रि के व्रत का पारण कब किया जाएगा और क्या है इसकी विधि।

Mahashivratri 2024- India TV Hindi
Mahashivratri 2024 Image Source : INDIA TV

Mahashivratri 2024 Vrat Paran: आज 8 मार्च 2024 को फाल्गुन माह की महाशिवरात्रि का महापर्व है। पूरा देश आज शिव भक्ति में डूबा हुआ है, वहीं कुछ भक्त आज सच्ची श्रद्धा के साथ शिवरात्रि के पावन पर्व का व्रत भी हैं। मान्यता है कि आज महाशिवरात्रि का व्रत रखने से भोलेनाथ संग मां पार्वती का आशीर्वाद मिलता है। यदि आपकी कोई मनोकामना है तो मान्यता के अनुसार व्रत रखने से वह जल्द पूरी हो जाती है। व्रत रखने वालों से महादेव शीघ्र प्रसन्न होकर उनको अपार भौतिक ऐश्वर्य प्रदान करते हैं।

पूजा पद्धति के अनुसार जिस प्रकार मुहूर्त अनुसार महाशिवरात्रि का व्रत रखने का संकल्प लिया जाता है, उसी प्रकार इसके व्रत का पारण करना भी जरूरी होता है। यदि आप मुहूर्त अनुसार महाशिवरात्रि के व्रत का पारण नहीं करते हैं अर्थात व्रत को समय से नहीं खोलते हैं तो व्रत का फल शून्य हो जाता है और इसका लाभ क्षय हो जाता है। अतः महाशिवरात्रि का व्रत नियम पूर्वक मुहूर्त के समय जरूर खोलें। आज हम आपको हिंदू पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि के व्रत का पारण कब किया जाएगा और क्या है इसका सही समय बताने जा रहे हैं। साथ ही पूजा पद्धति के अनुसार व्रत पारण की विधि भी बताएंगे।

महाशिवरात्रि व्रत पारण का मुहूर्त नोट करें

  • महाशिवरात्रि व्रत पारण- 9 मार्च 2024 दिन शनिवार
  • व्रत पारण का मुहूर्त- 9 मार्च 2024 दिन शनिवार को सुबह 6 बजकर 37 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 29 मिनट तक।
  • व्रत पारण की कुल अवधि समय- 8 घंटे 52 मिनट तक।

महाशिवरात्रि व्रत पारण की विधि

  • व्रत पारण वाले दिन प्रातः पारण मुहूर्त से पहले उठें और स्नान कर लें।
  • स्नान करने के बाद भगवान शिव के दर्शन करें या उनके मंदिर जाएं।
  • भगवान शिव से प्रार्थना करें और महाशिवरात्रि में चढ़ाएं हुए उनके प्रसाद को पारण मुहूर्त के अंतराल खा कर उपवास को खोलें।
  • उपवास खोलने के बाद किसी योग्य पंडित या जरूरतमंद लोगों को दान-दक्षिणा दें। इस प्रकार पूर्ण विधि विधान द्वारा महाशिवरात्रि के व्रत का पारण करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर इस मुहूर्त में करें शिवलिंग की पूजा, महादेव करेंगे बेड़ा पार, होगी धन की वर्षा

Mahashivratri 2024: आखिर रुद्राक्ष की उत्पत्ति हुई कैसे? जानिए इसे पहनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म