1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर करें जल का ये उपाय, सालभर होगी बरकत, दूर होगी पैसों की कमी

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर करें जल का ये उपाय, सालभर होगी बरकत, दूर होगी पैसों की कमी

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jan 14, 2023 11:34 am IST,  Updated : Jan 14, 2023 11:34 am IST

अगर आप भी सूर्य देव के साथ-साथ मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो मकर संक्रांति के दिन इन उपायों को जरूर करें। आइए जानते हैं।

Makar Sankranti 2023 Upay - India TV Hindi
Makar Sankranti 2023 Upay Image Source : INDIA TV

 Makar Sankranti 2023:  हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। इस साल मकर संक्रांति 14 नहीं बल्कि 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति को कई जगह पर खिचड़ी का त्योहार भी कहा जाता है। इस दिन खिचड़ी खाने के साथ-साथ पतंग उड़ाना भी शुभ माना जाता है। इस दिन स्नान दान के साथ-साथ सूर्यदेव की पूजा करने का विधान है। 

ज्योतिष शास्त्र में मकर संक्रांति के दिन पूजा-पाठ, स्नान-दान के अलावा कुछ ज्योतिष उपायों के बारे में भी बताया गया है। कहा गया है कि इस दिन कुछ उपायों को करने से व्यक्ति का दुर्भाग्य दूर चला जाता है साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसे में अगर आप भी सूर्य देव के साथ-साथ मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो मकर संक्रांति के दिन इन उपायों को जरूर करें। आइए जानते हैं।

मकर संक्रांत‍ि के दिन करें उपाय

  1.  मकर संक्रांति के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर, सूर्य के उगने पर तांबे के लोटे या गिलास में शुद्ध जल लेकर, उसमें कुमकुम और लाल फूल डालकर भगवान को अर्घ्य दें। फिर कुश के आसन पर बैठकर सूर्य गायत्री मंत्र का इच्छानुसार जाप करें। मंत्र है- 'ऊँ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो सूर्य: प्रचोदयात्'
  2. मकर संक्रांति के दिन गाय या फिर बछड़े का दान करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। 
  3. मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन तिल, खिचड़ी आदि का दान करना चाहिए। इससे सूर्य की स्थिति मजबूत होगी।
  4. इस दिन भगवान सूर्य को गुड़ और चावल से बनी खीर का भोग लगाना चाहिए। भोग लगाने के बाद इसे प्रसाद के रूप में खाना चाहिए। 
  5. मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य की विधिवत पूजा करना चाहिए। साथ ही इस दिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ भी करना चाहिए। इससे सूर्यदेव की कृपा प्राप्त होती है।
  6. मकर संक्रांति के दिन लाल रंग के कपड़े में गेंहू और गुड़ को बांधकर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करें। इससे आपकी सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।
  7. इस दिन गुड़ और कच्चे चावल को बहते हुए जल में प्रवाहित करना काफी शुभ माना गया है। 

ये भी पढ़ें - 

Makar Sankranti 2023: इन मंत्रों के उच्चारण के साथ मकर संक्रांति के दिन करें ये उपाय, मन की हर इच्छा होगी पूरी

Makar Sankranti Shubh Muhurat 2023: मकर संक्रांति के दिन इस शुभ मुहूर्त में करें स्नान-दान, जानिए इस पर्व की सही डेट

जानिए मकर संक्रांति का धार्मिक महत्व, इस दिन किन चीजों का करना चाहिए दान?

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म