Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Mangal Gochar 2022: 16 अक्टूबर को मिथुन राशि में होगा मंगल का गोचर, जानें कौन सी राशियां होंगी प्रभावित, किसे मिलेगा लाभ

Mangal Gochar 2022: 16 अक्टूबर को मिथुन राशि में होगा मंगल का गोचर, जानें कौन सी राशियां होंगी प्रभावित, किसे मिलेगा लाभ

Edited By: Akanksha Tiwari @akankshamini Published : Oct 14, 2022 05:58 pm IST, Updated : Oct 14, 2022 05:58 pm IST

16 अक्टूबर को मंगल का मिथुन राशि में गोचर होगा। ज्योतिष के अनुसार मंगल के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव कई अन्य राशियों पर भी पड़ेगा। हालांकि कुछ राशि वाले जातकों को इसका लाभ भी मिलने वाला है।

Mangal Gochar 2022- India TV Hindi
16 अक्टूबर को मिथुन राशि में होगा मंगल का गोचर

Highlights

  • इस महीने मंगल का मिथुन राशि में गोचर होने वाला है।
  • धनु राशि वाले लोगों को पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी
  • मेष राशि वालों के लिए मंगल का गोचर मिलाजुला प्रभाव देगा

Mangal Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह परिवर्तन को बेहद खास माना गया है। ग्रह परिवर्तन का प्रभाव कुछ राशियों पर सकारात्मक तो कुछ राशियों पर नकारात्मक रूप से भी पड़ता है। इस माह 16 अक्टूबर को मंगल ग्रह गोचर करेंगे। इस दिन मंगल ग्रह वृष राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल ग्रह को ज्योतिष में उग्र और लाल ग्रह के रूप में भी जाना जाता है जोकि शक्ति, परिश्रम, साहस का कारक माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार इस माह मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है। जानते हैं मंगल के मिथुन राशि में गोचर करने से किन राशियों पर पड़ेगा कैसा प्रभाव।

यह भी पढ़ें: Shanivar Upay: शनिवार के दिन इन उपायों को करने से शवि देव खोल देंगे आपकी बंद किस्मत का ताला, जानिए यहां

सिंह राशि- इस महीने मंगल का मिथुन राशि में गोचर होने वाला है। सिंह राशि वाले जातकों को मंगल के राशि परिवर्तन से शुभ फल की प्राप्ति होने वाली है। मंग के इस राशि परिवरतर्न से सिंह राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है साथ ही रुके हुए कार्य भी पूरे होने की प्रबल संभावना है।

मिथुन राशि- 16 अक्टूबर को मंगल इसी राशि में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में मिथुन राशि के जातकों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। मिथुन राशि वालों के लिए यह बेहद शुभफलदायी होगा। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में तरक्की होने की संभावना है।

Aaj Ka Panchang 15 October 2022: जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

कर्क राशि- मंगल का गोचर कर्क राशि वाले जातकों के लिए भी संभावनाओं का अपार भंडार लेकर आने वाला है। कर्क राशि वाले लोगों के कैरियर और व्यापार में खूब तरक्की होने की संभावना बन रही है। इस राशि वाले निवेशकों के लिए मंगल का गोचर शुभ फल देगा।

कन्या राशि- मंगल का ग्रह परिवर्तन कन्या राशि वालों के लिए भी सकारात्मक प्रभाव देने वाला होगा। इस राशि के जातकों को सगे-संबंधियों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और उनका पूर्ण सहयोग भी मिलेगा। हालांकि मंगल के गोचर से कन्या राशि के जातकों की आमदनी कुछ हद तक प्रभावित हो सकती है।

Ahoi Vrat 2022: अहोई अष्टमी पर करें ये उपाय, कोसों दूर रहेगी जीवन की हर बड़ी समस्या

तुला राशि- मंगल के गोचर के तुला राशि वालों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। इस राशि के जातकों को अपनी वाणी पर विशेष संयम बरतने की जरूरत है। लेकिन कार्यक्षेत्र पर सफलता प्राप्त होगी। इस दौरान नौकरी में पदोन्नति होने की संभावना है।

धनु राशि- धनु राशि वाले लोगों को पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। लेकिन आपको खूब मेहनत करने की जरूरत है।

मकर राशि- मंगल का राशि परिवर्तन मकर राशि वालों के लिए यात्रा की संभावना लेकर आने वाला है। आपको अपने रहन-सहन में थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है और इस समय मीठी चीजें खाने से परहेज करें।

कुंभ राशि- मंगल का मिथुन राशि में गोचर होने से कुंभ राशि वाले लोगों के स्वभाव पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। कुंभ राशि वाले जातकों का मन प्रसन्न और प्रफुलित रहने वाला है। नौकरी परिवर्तन के विशेष संयोग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वाले जातकों आलस में डूबे रहेंगे। घर-परिवार में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। नौकरी और व्यापार में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलता रहेगा।

वृष राशि- मंगल के राशि परिवर्तन से वृष राशि वाले जातकों का समय थोडा कठिन रहने वाला है। इन जातकों की धैर्यशीलता में कमी आएगी। वहीं आय कम और खर्चे की अधिक होंगे।

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए मंगल का गोचर मिलाजुला प्रभाव देगा। आप अपने काम के प्रति उत्साहित रहेंगे। खर्चे बढ़ेंगे लेकिन हर कार्य में घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा।

मीन राशि- मीन राशि वाले लोगों के लिए इस महीने होने वाले ग्रह परिवर्तन विशेष फल देने वाला नहीं है। मन खिन्न रहेगा आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म

Advertisement
Advertisement
Advertisement