1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Ahoi Vrat 2022: अहोई अष्टमी पर करें ये उपाय, कोसों दूर रहेगी जीवन की हर बड़ी समस्या

Ahoi Vrat 2022: अहोई अष्टमी पर करें ये उपाय, कोसों दूर रहेगी जीवन की हर बड़ी समस्या

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Oct 14, 2022 03:09 pm IST,  Updated : Oct 14, 2022 03:09 pm IST

Ahoi ashtami Vrat 2022: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई माता की पूजा करने से संतान को सुख-समृद्धि का वरदान प्राप्त होता है। इस दिन अहोई माता और भगवान शिव की पूजा से बड़ा लाभ मिलता है। अहोई अष्टमी पर तीन विशेष उपाय करने से संतान का भाग्य संवरता है।

Ahoi Vrat- India TV Hindi
Ahoi Vrat Image Source : AHOI VRAT

Highlights

  • अहोई माता और भगवान शिव की पूजा से बड़ा लाभ मिलता है।
  • इस वर्ष अहोई अष्टमी व्रत 17 अक्टूबर 2022 (Ahoi Ashtami 2022 Date) के दिन रखा जाएगा।

Ahoi Ashtami Vrat: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को प्रतिवर्ष अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है। अहोई अष्टमी का व्रत अहोई माता को समर्पित है। ऐसा कहते हैं कि अहोई का व्रत रखने से संतान को सुखी जीवन का वरदान प्राप्त होता है। संतान के जीवन में चल रही तमाम समस्याएं दूर हो जाती हैं। इस दिन अहोई माता के साथ सेई और सेई के बच्चों के प्रतीकात्मक रूप की पूजा होती है। आइए आज आपको अहोई अष्टमी के कुछ विशेष उपाय बताते हैं, जिनके प्रयोग से आपके संतान का जीवन खुशहाल बन सकता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष अहोई अष्टमी व्रत 17 अक्टूबर 2022 (Ahoi Ashtami 2022 Date) के दिन रखा जाएगा।

पढ़ाई-रोजगार की समस्या

अगर बच्चों की पढ़ाई, करियर, रोजगार में कोई बाधा आ रही हो तो अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता की पूजा में दूध, भात और लाल रंग के फूल अर्पित करें। देवी को ये चीजें चढ़ाने के बाद उनके बेहतर करियर की कामना करें। फिर बच्चों को अपने हाथ से दूध-भात खिलाएं। ये फूल बच्चों को दें और उन्हें इसे संभालकर रखने को कहें।

Guru Margi 2022: इस दिन देवगुरु बृहस्पति होंगे मार्गी, इन 3 राशियों के जीवन पर पड़ेगा बुरा प्रभाव

वैवाहिक जीवन की समस्या

 अगर संतान के वैवाहिक जीवन या पारिवारिक जीवन में कोई समस्या आ रही है तो अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता को चांदी की चेन अर्पित करें और उन्हें गुड़ का भोग लगाएं। पूजा के बाद चांदी की ये चेन अपने पुत्र के गले में पहना दें। इसके बाद माता पार्वती के मंत्र का 108 बार जाप करें। मंत्र है- मंत्र : ॐ ह्रीं उमाये नमः। वैवाहिक जीवन की हर छोटी-बड़ी समस्या समाप्त हो जाएगी।

Morning Tips: सुबह उठकर रोज करें ये काम, खुश होगी माता लक्ष्मी बरसेगी खास कृपा

संतान प्राप्ति के उपाय

अगर संतान को सुख-संपन्नता या संतान प्राप्ति में कोई बाधा आ रही है तो अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता और भगवान शिव को दूध-भात का भोग लगाएं। इसके बाद मोतियों की माला किसी धागे में पिरोकर अहोई माता अर्पित करें और संतान प्राप्ति की प्रार्थना करें। पूजा के बाद ये माला अपनी पुत्रवधु के गले में पहना दें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Rama Ekadashi 2022 Upay: दिवाली से पहले रमा एकादशी व्रत पर करें ये उपाय, प्रसन्न होगी मां लक्ष्मी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म