1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Margashirsha Purnima Upay: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करें ये 5 उपाय, श्री हरि विष्णु-मां लक्ष्मी की कृपा मिलेगी और दूर होंगी सारी परेशानियां

Margashirsha Purnima Upay: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करें ये 5 उपाय, श्री हरि विष्णु-मां लक्ष्मी की कृपा मिलेगी और दूर होंगी सारी परेशानियां

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Nov 27, 2025 01:02 pm IST,  Updated : Nov 27, 2025 01:02 pm IST

Margashirsha Purnima 2025: मार्गशीर्ष पूर्णिमा साल की सबसे शुभ तिथियों में से एक है, जिसे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना के लिए विशेष फलदायी माना गया है। इस दिन किए गए उपायों से घर में पॉजिटिविटी और समृद्धि आती है, अटके काम पूरे होते हैं। जानिए कौन से उपाय इस दिन करना शुभ माना जाता है।

Margashirsha Purnima 2025 Upay- India TV Hindi
मार्गशीर्ष पूर्णिमा के उपाय Image Source : FREEPIK

Margashirsha Purnima 2025 Upay: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष महीने की पूर्णिमा का विशेष स्थान है। यह साल की अंतिम पूर्णिमा होती है, इसलिए इसका प्रभाव और भी बढ़ जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और जीवन में सौभाग्य बढ़ता है। आइए जानते हैं इस दिन किए जाने वाले पांच विशेष उपाय, जिनके बारे में धार्मिक ग्रंथों में विस्तृत रूप से बताया गया है।

1. ब्रह्म मुहूर्त में स्नान-सूर्य को अर्घ्य

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें। माना जाता है कि इससे न सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, बल्कि मन को शांति मिलती है और दिन सफल बनता है।

2. लक्ष्मी-नारायण की विशेष पूजा

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर लाल या पीले कपड़े पर लक्ष्मी और विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें। चंदन, फूल और माला अर्पित करें। माता लक्ष्मी को शृंगार की सामग्री चढ़ाएं और दीपक जलाकर विधि-विधान से आरती करें। इससे घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।

3. विष्णु चालीसा और मंत्र जाप

पूजा के बाद विष्णु चालीसा का पाठ करना शुभ माना जाता है। मन ही मन शांति, तरक्की और समृद्धि के लिए मंत्रों का जाप करने से परिवार में आनंद और सौभाग्य आता है।

4. पीपल के नीचे तिल का दीपक

पूर्णिमा के दिन आटे का दीपक बनाकर उसमें तिल का तेल भरें और सुबह पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं। दीप जलाते समय मनोकामना रखने से उसकी सिद्धि मानी जाती है।

5. आर्थिक समस्याओं से मुक्ति का उपाय

मान्यता है कि पीपल के नीचे तिल का दीपक जलाने से आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं। यह उपाय रुके हुए कामों को गति देता है और जीवन में सफलता लाता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:  कारोबार बढ़ाने में कर लें चाहे कितनी ही मेहनत, ये दिशा-दोष मुनाफा नहीं होने देंगे; बरकत चाहिए तो इन 5 उपायों से सुधारें वास्तु

शनि के मार्गी होने से इन 4 राशि वालों के जीवन में मचेगी उथल-पुथल, 28 नवंबर से बढ़ेंगी मुश्किलें और जिम्मेदारियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म