1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Masik Shivratri 2023: साल 2023 का आखिरी मासिक शिवरात्रि व्रत कब? जानें तिथि, मुहूर्त और महत्व

Masik Shivratri 2023: साल 2023 का आखिरी मासिक शिवरात्रि व्रत कब? जानें तिथि, मुहूर्त और महत्व

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 08, 2023 04:28 pm IST,  Updated : Dec 08, 2023 04:32 pm IST

Masik Shivratri Vrat 2023 Date: हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन महादेव की पूजा करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

Masik Shivratri Vrat 2023- India TV Hindi
Masik Shivratri Vrat 2023 Image Source : INDIA TV

Masik Shivratri 2023: प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाता है। यह दिन भगवान शिव को समर्पित है। मासिक शिवरात्रि के पावन दिन भोलेनाथ की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। इस दिन महादेव को  बेलपत्र, पुष्प, धूप-दीप और भोग चढ़ाने के बाद शिव मंत्र का जाप करने से  मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में चल रही सभी समस्याओं का समाधान भी निकलता है। तो आइए जानते हैं कि साल 2023 का आखिरी मासिक शिवरात्रि व्रत कब रखा जाएगा और पूजा के लिए क्या शुभ मुहूर्त रहेगा।

मासिक शिवरात्रि 2023 व्रत पूजा मुहूर्त और तिथि

  • चतुर्दशी तिथि आरंभ-  11 दिसंबर 2023 को सुबह 07 बजकर 10 मिनट से
  • चतुर्दशी तिथि समाप्त- 12 दिसंबर 2023 को सुबह 06 बजकर 24 मिनट पर 
  • मासिक शिवरात्रि 2023 व्रत तिथि- 11 दिसंबर 2023 
  • पूजा शुभ मुहूर्त रात- 11 दिसंबर को रात 11 बजकर 47 मिनट से रात 12 बजकर 42 मिनट तक 

मासिक शिवरात्रि का महत्व

जो भक्त मास शिवरात्रि का व्रत करते हैं, भगवान शिव उनसे प्रसन्न होकर उनके सभी कामों को सफल बनाते हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां ही खुशियां आती है। साथ ही अविवाहित जातक के विवाह में आ रही अड़चने दूर हो जाती है और सुयोग्य वर या वधू की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस दिन शिवजी के मंत्रों का जाप करना भी अत्यंत फलदायी माना जाता है।

मासिक शिवरात्रि के दिन इन शिव मंत्रों का करें जाप

  • ओम नम:शिवाय।

  • शंकराय नमः ।

  • ॐ महादेवाय नमः।

  • ॐ महेश्वराय नमः।

  • ॐ श्री रुद्राय नमः।

  • ॐ नील कंठाय नमः।

  • ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

 आखिर एकादशी के दिन चावल खाना क्यों है वर्जित? इसके पीछे जुड़ी है ये प्रचलित कथा

Daan Punya: कमाई का इतना अंश दान करने से कभी नहीं बनेंगे कंगाल, अब जान लीजिए क्या है इसका सही नियम

Vivah Panchami 2023: इस साल अत्यंत दुर्लभ योग में होगा भगवान राम और माता सीता का विवाह, जान लीजिए सही तिथि और मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म