1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. नवरात्रि के छठे दिन करें ये उपाय, मां कात्यायनी होंगी प्रसन्न, विवाह और धन से संबंधित परेशानियां होंगी दूर

नवरात्रि के छठे दिन करें ये उपाय, मां कात्यायनी होंगी प्रसन्न, विवाह और धन से संबंधित परेशानियां होंगी दूर

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 13, 2024 06:14 pm IST,  Updated : Apr 13, 2024 06:14 pm IST

Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि के छठे दिन माता कात्यायनी की पूजा की जाती है। माता को प्रसन्न करने के लिए भक्त इस दिन कुछ उपाय कर सकते हैं। आज इन्हीं उपायों के बारे में हम आपको अपने इस लेख में जानकारी देंगे।

Mata Katyayani- India TV Hindi
Mata Katyayani Image Source : INDIA TV

माता कात्यायनी की पूजा नवरात्रि के छठे दिन की जाती है। ऐसा माना जाता है कि, माता की उत्पत्ति देवताओं के तेज से हुई थी। कात्यायनी मां का रूप दिव्य है और अपने भक्तों पर माता की कृपा हमेशा बरसती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि भक्तों को नवरात्रि के छठे दिन कौन से उपाय करने चाहिए, जिससे मां प्रसन्न हों। 

माता कात्यायनी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय 

नवरात्रि के छठे दिन आप व्रत ना भी रख रहे हों, तब भी माता के इन उपायों को आजमाकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। माता के इन उपायों से वैवाहिक जीवन से जुड़ी परेशानियों का अंत होता है और आपके जीवन में धन-धान्य की वृद्धि होती है। इसके साथ ही ये उपाय आपके व्यक्तित्व में भी निखार लेकर आते हैं।

  • माता कात्यायनी को प्रसन्न करने के लिए आपको सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान करना चाहिए और पीले वस्त्र धारण करने चाहिए। माता कात्यायनी को पीला रंग अति प्रिय है। इसके साथ ही आपको माता को पीले फूल अर्पित करने चाहिए और उनसे सुख-समृद्धि की कामना करनी चाहिए। ये छोटा सा उपाय करके आप अपने जीवन में सुख-शांति ला सकते हैं। साथ ही पारिवारिक जीवन में और प्रेम जीवन में भी आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। व्रत रखने वालों को पीले फूल माता को अवश्य अर्पित करने चाहिए। 

     

  • इस दिन माता की कृपा प्राप्त करने के लिए आपको कात्यायनी मां को शहद अर्पित करना चाहिए। ये उपाय करने से आपके वैवाहिक जीवन में मिठास बनी रहती है। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं उन्हें योग्य वर-वधु की प्राप्ति होती है। 
     
  • कात्यायनी माता को नवरात्रि के छठे दिन आपको 3 गांठ हल्दी की भी चढ़ानी चाहिए, इसके बाद हल्दी की इन गांठों को किसी शुद्ध स्थान पर आपको रख देना चाहिए। यह उपाय करके आप प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होते हैं साथ ही आपके शत्रु भी आप पर हावी नहीं हो पाते। 
     
  • माता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आपको 'ॐ देवी कात्यायन्यै नमः' मंत्र का यथासंभव जप नवरात्रि के छठे दिन करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस मंत्र के जप से आपका आभामंडल मजबूत होता है। साथ ही सामाजिक स्तर पर भी आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। इस मंत्र का प्रतिदिन जप करने से बिगड़ते काम भी बनने लगते हैं। 
     
  • इस दिन संभव हो तो दूध में केसर मिलाकर आपको माता कात्यायनी का अभिषेक भी करना चाहिए। यह उपाय आपकी सारी समस्याओं का हल साबित हो सकता है। इस उपाय को आजमाने से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरती है, आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और करियर के क्षेत्र में भी सुखद परिणाम प्राप्त होते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी पढ़ें-

कन्या पूजन के दौरान भूलकर भी न करें ये गलती, माता की कृपा से रह जाएंगे वंचित

कौन सी राशि के लोग ज्यादा सफल होते हैं? जानें आपकी राशि भी इनमें शामिल है या नहीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म