1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Mauni Amavasya Daan 2024: मौनी अमावस्या के दिन इन चीजों का करें दान, पितरों के आशीर्वाद से घर की रौनक रहेगी बरकरार

Mauni Amavasya Daan 2024: मौनी अमावस्या के दिन इन चीजों का करें दान, पितरों के आशीर्वाद से घर की रौनक रहेगी बरकरार

 Written By: Aditya Mehrotra
 Published : Feb 03, 2024 08:21 pm IST,  Updated : Feb 03, 2024 08:32 pm IST

माघ माह की मौनी अमावस्या का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। इस अमावस्या में कुछ खास चीजों का दान करने से जीवन में अनेक प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। इसी के साथ मौनी अमावस्या पर दान करने से पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

Mauni Amavasya Daan 2024- India TV Hindi
Mauni Amavasya Daan 2024 Image Source : INDIA TV

Mauni Amavasya Daan 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह की अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या कहा जाता है। माघ माह की यह अमावस्या बहुत श्रेष्ठ मानी जाती है। इस दिन स्नान-दान करने से व्यक्ति को जीवन में कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। मुख्य तौर पर मौनी अमावस्या के दिन दान करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है। इसी के साथ पितरों का तर्पण कर उन्हें प्रसन्न करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आती है। इसके अलावा, इस दिन दान करने से पाप का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं मौनी अमावस्या के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

मौनी अमावस्या के दिन किन चीजों का करें दान?

  • सरसों का तेल- इस दिन जरूरतमंदों को सरसों के तेल का दान करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
  • कंबल- मौनी अमावस्या पर आप कंबल का दान कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कंबल के दान से अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम होता है। साथ ही इसके दान से पितरों को उनकी आगे की यात्रा में शीत से राहत मिलती है और वह प्रसन्न होकर फलने-फूलने का आशीर्वाद देते हैं। 
  • अनाज- मौनी अमावस्या के दिन स्नान करने के बाद ब्राह्मण को पितरों के निमित्त अनाज का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से पितरों को उनके लोक की यात्रा में यही भोजन प्राप्त होता है और वह इसे ग्रहण कर तृप्त होते हैं।
  • गाय का दूध- अगर आप इस दिन गाय के दूध का दान करते हैं तो इससे आपके पितरों की तृप्ति होती है और उन्हें मोक्ष प्राप्त होता है।
  • शक्कर- शक्कर का दान करने से पितरों को मीठा स्वाद मिलता है और उन्हें खुशी होती है।
  • दक्षिणा- इस दिन सभी चीजों के दान के साथ पितरों का जल से तर्पण देने के बाद कर्मकांडी ब्राह्मण को दान में दक्षिणा अपनी श्रद्धानुसार देना चाहिए। तभी सारे दान संपूर्ण माने जाते हैं। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और धन-संपदा का आशीर्वाद देते हैं।

मौनी अमावस्या के दिन दान करने से पितृ होते हैं प्रसन्न

दान की इन वस्तुओं के साथ ही साथ मौनी अमावस्या के दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन, वस्त्र, और अन्य आवश्यक सामान दान करने से उसका दोगुना लाभ प्राप्त होता है। शास्त्रों में बताया गया है कि मौनी अमावस्या के दिन दान-पुण्य करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और पाप का नाश होता है। जो लोग इस दिन सामर्थ अनुसार दान करते हैं उनको शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसी के साथ जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और आर्थिक लाभ की प्राप्ति होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Masik Shivratri 2024: फरवरी में इस दिन रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत, जानिए डेट, पूजा मुहूर्त, मंत्र और महत्व

Magh Gupt Navratri 2024: कब से शुरू हो रही है माघ माह की गुप्त नवरात्रि? जानिए क्या रहेगा घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म