1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Navratri 2023 Ashtami Date: नवरात्रि की अष्टमी की पूजा कब? जानें सही तिथि, मुहूर्त और मां महागौरी का मंत्र

Navratri 2023 Ashtami Date: नवरात्रि की अष्टमी की पूजा कब? जानें सही तिथि, मुहूर्त और मां महागौरी का मंत्र

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 14, 2023 06:30 am IST,  Updated : Oct 14, 2023 06:30 am IST

Shardiya Navratri 2023 Ashtami: नवरात्रि में अष्टमी और नवमी की पूजा काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। अष्टमी के दिन से कन्या पूजन भी प्रारंभ होता है। तो आइए जानते हैं कि इस बार अष्टमी पूजा कब है।

Navratri 2023 Maha Ashtami Date- India TV Hindi
Navratri 2023 Maha Ashtami Date Image Source : INDIA TV

Navratri 2023 Ashtami Date: 15 अक्टूबर 2023, रविवार से शारदीय नवरात्र प्रारंभ होने जा रहे हैं। देवी भक्तों को नवरात्रि का बेसब्री के साथ इंतजार रहता है। देशभर में पूरे नौ दिनों तक नवरात्रि की धूम रहती है। घरों से लेकर देवी मंदिरों तक में माता रानी के जयकारों की गूंज सुनाई देती है। मां शेरावली को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण पूरे नौ दिनों तक मां की भक्ति में लीन रहते हैं। इस बार नवरात्रि का समापन 24 अक्टूबर को होगा। नवरात्रि की पूजा में अष्टमी और नवमी का दिन विशेष महत्व रखता है। इसी दिन से कन्या भोजन भी शुरू होता है। वहीं बहुत से लोग अष्टमी का व्रत भी रखते हैं, जिसका पारण नवमी को किया जाता है। तो चलिए आइए जानते हैं कि इस साल नवरात्रि का महाष्टमी व्रत किस दिन पड़ रहा है और इस दिन का क्या है महत्व।

नवरात्रि 2023 महाअष्टमी पूजा की तिथि

इस बार शारदीय नवरात्रि की अष्टमी की पूजा 22 अक्टूबर 2023 को की जाएगी। महा अष्टमी नवरात्रि के आठवें दिन आता है। इस दिन महागौरी की पूजा-अर्चना का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, अष्टमी के दिन माता गौरी की उपासना करने से निसंतान दंपतियों को गुणवान और स्वस्थ संतान की प्राप्ति होती है। जिन महिलाओं को गोद सुनी है वो महाअष्टमी के दिन कन्या पूजन जरूर करें। 

नवरात्रि 2023 अष्टमी पूजा शुभ मुहूर्त 

  • अश्विन शुक्ल अष्टमी तिथि आरंभ- 21 अक्टूबर 2023 को रात 9 बजकर 53 मिनट से 
  • अश्विन शुक्ल अष्टमी तिथि समाप्त- 22 अक्टूबर 2023 को रात 7 बजकर 58 तक
  • नवरात्रि 2023 महा अष्टमी तिथि- 22 अक्टूबर 2023 

नवरात्रि में कन्या पूजन का महत्व

नवरात्रि में कन्याओं को भोजन कराना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। दरअसल, छोटी-छोटी बच्चियों को देवी मां का रूप माना जाता है, इसलिए नवरात्र में कन्या पूजा जरूर करना चाहिए। नवरात्रि के अष्टमी और नवमी दोनों दिन कन्या पूजा किया जा सकता है। कन्या पूजन के लिए 10 साल तक की बच्चियों को आमंत्रित करना चाहिए। कन्या पूजा से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करती हैं।

महागौरी मां के इन मंत्रों का जाप करें

  • या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥
  • सर्वमङ्गलमङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते॥

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी पढ़ें-

Navratri 2023: इस दिन से शुरू हो रही है नवरात्रि, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और दुर्गापूजा की महत्वपूर्ण तिथियां

Navratri 2023: नवरात्रि में कलश स्थापना करने जा रहे हैं तो नोट कर लें पूजा सामग्री लिस्ट, माता रानी के लिए जरूर लें ये चीजें

Navratri 2023: नवरात्रि पर 30 साल बाद एक नहीं, बन रहे 3 दुर्लभ संयोग, बस एक काम कर लें बदल जाएगी जिंदगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म