1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Palmistry: अगर आपकी हथेली पर भी है इस तरह का निशान, तो किस्मत के धनी हैं आप

Palmistry: अगर आपकी हथेली पर भी है इस तरह का निशान, तो किस्मत के धनी हैं आप

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Aug 03, 2022 11:46 am IST,  Updated : Aug 03, 2022 12:11 pm IST

Palmistry: हथेली के निशान जीवन में होने वाली चीज़ों की ओर संकेत देते हैं। लेकिन ज़रूरी नहीं हथेली पर पाए जाने वाले हर निशान शुभ संकेत ही देते हो। कुछ निशान अशुभ भी माने जाते हैं।

Palmistry- India TV Hindi
Palmistry Image Source : INDIA TV

Highlights

  • हथेली के निशान जीवन में होने वाली चीज़ों की ओर संकेत देते हैं।
  • हथेली पर पाए जाने वाले निशान आपको धनवान बना सकते हैं।

Palmistry: आपने अक्सर देखा होगा लोगों को अपना हाथ दिखाते हुए किसी अच्छी खबर की चाह में। हमारे हाथ हमारे स्वभाव और हमारी किस्मत से जुड़ी चीज़ों के बारे में काफी कुछ बताते हैं। हाथों की रेखाओं और बनावट से पता चलता है कि आपको अपने जीवन में पैसा या फिर सफलता पाने के लिए कितनी मेहनत करनी होगी। हालांकि कई लोगों को बिना मेहनत के भी सब मिल जाता है।  हस्‍तरेखा शास्‍त्र में हथेली के निशानों से पता किया जा सकता है कि आपके जीवन में धन की वर्षा कब और कैसे होगी। 

हथेली के निशान जीवन में होने वाली चीज़ों की ओर संकेत देते हैं। लेकिन ज़रूरी नहीं हथेली पर पाए जाने वाले हर निशान शुभ संकेत ही देते हो। कुछ निशान अशुभ भी माने जाते हैं। हर व्यक्ति के हाथ अलग-अलग तरह के निशान पाए जाते हैं। जिनमे से कुछ निशान आपको कामयाबी और धन के संकेत देते हैं। तो चलिए हाथ की हथेली के निशान के बारे में जानते हैं।  

Palmistry
Image Source : PIXABAYPalmistry

Vastu Shastra: बच्चों के स्टडी रूम में लगाएं ये तस्वीरें, खूब लगेगा पढ़ाई में मन

हथेली पर है ये निशान तो जल्द हो जाएंगे धनवान

  1. जिन जातकों की हथेली पर शुक्र पर्वत उठा हुआ होता है वह काफी आमीर होते हैं। या यूं कहें शादी के दौरान भी उन्हें अपने ससुराल से काफी धन प्राप्त होता है। इस तरह के लोग एक अच्छी लाइफ जीते हैं साथ ही सभी सुख भी पाते हैं। 
  2. जिन जातकों की हथेली पर शुक्र पर्वत पर वर्ग का निशान हो, उनकी शादी अमीर परिवार में होती है। 
  3. जिन जातकों की हथेली पर शुक्र पर्वत पर क्रॉस का निशान होता है वह काफी धनवान होते हैं। उनके लिए ये निशान काफी शुभ होता है। ऐसे लोगों को अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलता है।
  4. यदि आपकी हथेली पर गुरु पर्वत उभरा हुआ है तो ये आपके मशहूर होने का संकेत है। ऐसे लोगों को हर काम में सफलता प्राप्त होती है। 
  5. - जिन जातकों की हथेली पर उभरा हुआ शनि पर्वत होता है वह एक अच्छे लीडर बनते है। इस तरह के लोग काफी मेहनती होते हैं और खूब नाम कमाते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी पढ़ें -

Putrada Ekadashi 2022: पुत्र प्राप्ति की कामना पूर्ण करता है पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें तिथि और पूजा की विधि

 Aaj Ka Panchang 3 August 2022: जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म