1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Pradosh Vrat 2024: इस दिन रखा जाएगा सितंबर का आखिरी प्रदोष व्रत, महादेव को प्रसन्न करने के लिए इस मुहूर्त में करें पूजा

Pradosh Vrat 2024: इस दिन रखा जाएगा सितंबर का आखिरी प्रदोष व्रत, महादेव को प्रसन्न करने के लिए इस मुहूर्त में करें पूजा

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Sep 27, 2024 08:06 am IST,  Updated : Sep 27, 2024 08:08 am IST

Pradosh Vrat 2024 Date: प्रदोष व्रत करने वाले जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। इस दिन महादेव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। तो यहां जानिए कि प्रदोष व्रत कब किया जाएगा।

Pradosh Vrat 2024- India TV Hindi
Pradosh Vrat 2024 Image Source : INDIA TV

September Pradosh Vrat 2024: हर माह के कृष्ण और शुक्ल दोनों पक्षों की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत करने का विधान है। प्रदोष काल सूर्यास्त से प्रारंभ हो जाता है। जब त्रयोदशी तिथि और प्रदोष साथ-साथ होते हैं वह समय भगवान शिव की पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। प्रदोष व्रत करने से महादेव भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूरी करते हैं। इसके साथ ही प्रदोष व्रत करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। तो आइए जानते हैं कि सितंबर माह का आखिरी प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा और पूजा के लिए कौनसा मुहूर्त शुभ रहेगा।

प्रदोष व्रत 2024 डेट और मुहूर्त 

हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 29 सितंबर को शाम 4 बजकर 47 मिनट से होगा। त्रयोदशी तिथि का समापन 30 सितंबर को शाम 7 बजकर 6 मिनट पर होगा। प्रदोष व्रत 29 सितंबर को ही रखा जाएगा। बता दें कि सप्ताह के सातों दिनों में से जिस दिन प्रदोष व्रत पड़ता है, उसी के नाम पर उस प्रदोष का नाम रखा जाता है। सितंबर का आखिरी प्रदोष व्रत रविवार को पड़ रहा है तो इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाएगा। प्रदोष पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 9 मिनट से रात  8 बजकर 34 मिनट तक का रहेगा।

प्रदोष व्रत महत्व

इस दिन जो व्यक्ति भगवान शिव की पूजा आदि करता है और प्रदोष का व्रत रखता है, उसके सभी समस्याओं का समाधान निकलता है। साथ ही उसे अनेकों सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि त्रयोदशी की रात के पहले प्रहर में जो व्यक्ति किसी भेंट के साथ शिव प्रतिमा के दर्शन करता है वह सभी पापों से मुक्त होता है। बता दें कि प्रदोष व्रत में भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा करने से व्यक्ति को कर्ज और दरिद्रता से छुटकारा मिलता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Indira Ekadashi 2024: 28 सितंबर को रखा जाएगा इंदिरा एकादशी का व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2024: पालकी पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा, जानिए माता रानी के अलग-अलग वाहन क्या देते हैं संकेत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म