1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Ram Navami 2024: राम नवमी के दिन करें इस स्त्रोत और मंत्रों का जाप, घर-परिवार पर बरसेगी कौशल्या नंदन की कृपा

Ram Navami 2024: राम नवमी के दिन करें इस स्त्रोत और मंत्रों का जाप, घर-परिवार पर बरसेगी कौशल्या नंदन की कृपा

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 16, 2024 01:49 pm IST,  Updated : Apr 16, 2024 01:49 pm IST

Ram Navami 2024: 17 अप्रैल 2024 को राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान राम की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। तो आइए जानते हैं कि प्रभु श्री राम की कृपा पाने के लिए नवमी के दिन क्या-क्या करना चाहिए।

Ram Navami 2024- India TV Hindi
Ram Navami 2024 Image Source : FILE IMAGE

Ram Navami 2024: चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि को राम नवमी के रूप में भी मनाया जाता है। माना जाता है कि भगवान श्री राम का जन्म चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी को दोपहर के समय कर्क लग्न में हुआ था। उस समय चन्द्रमा पुनर्वसु नक्षत्र में था और सूर्य मेष राशि में। राम नवमी के दिन व्रत रखने की भी मान्यता है। राम नवमी के दिन विधि-विधान के साथ कौशल्य नंदन की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इस दिन प्रभु श्री राम के साथ मां सीता, लक्ष्मण जी और बजरंबली की भी उपासना करनी चाहिए।

राम नवमी के दिन जरूर करें इस स्त्रोत और मंत्रों का जाप

राम नवमी के दिन राम रक्षा स्रोत का अनुष्ठान करने से सुखी व शांत गृहस्थ जीवन, रक्षा और सम्मान प्राप्त होता है। अगर आपने नवरात्र में राम रक्षा स्रोत का अनुष्ठान नहीं किया है तो राम नवमी के दिन ही ग्यारह या इक्कीस जप कर लीजिए। अगर आप पूरा स्रोत नहीं पढ़ सकते तो एक श्लोक - श्री राम राम रघुनंदम राम राम ही पढ़ लीजिए। श्री राम का मुख्य मंत्र है- रां रामाय नम:। राम नवमी के दिन इस मंत्र का जप करने से आपको सुख और सम्मान की प्राप्ति होगी।

इसके साथ ही राम नवमी के दिन पूजा आदि के बाद हवन करने का भी विधान है। इस दिन तिल, जौ और गुग्गुल को मिलाकर हवन करना चाहिए। हवन में जौ के मुकाबले तिल दो गुना होना चाहिए और गुग्गुल आदि हवन सामग्री जौ के बराबर होनी चाहिए। राम नवमी के दिन घर में हवन आदि करने से घर के अंदर किसी भी प्रकार की अनिष्ट शक्ति का प्रवेश नहीं हो पाता और घर की सुख-समृद्धि सदैव बनी रहती है।

नवमी के दिन अलग-अलग शुभ फलों के लिए करें  प्रभु श्री राम के इन मंत्रों का जाप

  • अपने ज्ञान और बौद्धिक क्षमता की बढ़ोतरी के लिए इस मंत्र का 51 बार जप करें। मंत्र है- रां रामाय नम:
  • अगर आप किसी को सम्मोहित करना चाहते है तो भगवान श्री राम के इस मंत्र का 21 बार जप करें। मंत्र है- क्लीं रामाय नम:
  • अगर आप हस्ट-पुष्ट यानि बलवान होना चाहते है तो आज इस मंत्र का एक माला यानि 108 बार जप करें। मंत्र है- हीं रामाय नम:
  • विद्या प्राप्ति के लिए आज आपको भगवान श्री राम के इस मंत्र का 7 बार जप करें। मंत्र है- एं रामाय नम:
  • धन प्राप्ति के लिए यानि अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए आज आप भगवान श्री राम के इस मंत्र की एक माला यानि 108 बार जप करें। मंत्र है- श्री रामाय नम:

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

क्यों युद्ध के मैदान में आमने-सामने आए भगवान राम और महादेव? किसकी हुई थी जीत, पढ़ें रोचक कहानी

भगवान राम के पूर्वज जो शरीर के साथ जाना चाहते थे स्वर्ग, लेकिन देवताओं ने बीच में रोक दिया, जानें फिर क्या हुआ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म