1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Ram Navami 2024: राम नवमी की पूजा 17 अप्रैल को सिर्फ इसी मुहूर्त में करें, तभी मिलेगा पूरा लाभ, बदल जाएगी किस्मत

Ram Navami 2024: राम नवमी की पूजा 17 अप्रैल को सिर्फ इसी मुहूर्त में करें, तभी मिलेगा पूरा लाभ, बदल जाएगी किस्मत

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 16, 2024 06:50 pm IST,  Updated : Apr 16, 2024 07:02 pm IST

Ram Navami 2024: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम की आराधना करने से राघव की कृपा दृष्टि प्राप्त होती है।

Ram Navami 2024- India TV Hindi
Ram Navami 2024 Image Source : INDIA TV

Ram Navami 2024: 'भए प्रगट कृपाला दीनदयाला, कौसल्या हितकारी। हरषित महतारी, मुनि मन हारी, अद्भुत रूप बिचारी ॥' 17 अप्रैल, 2024 को देशभर में धूमधाम के साथ राम नवमी का उत्सव मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन ही प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था। भगवान राम के आने से मां कौशल्या और राजा दशरथ के आंगन समेत पूरी अयोध्या खिल उठी थी। आज भी अयोध्यी में राम जन्मोत्सव बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। राम नवमी के दिन समस्त राम मंदिरों में खास रौनक देखने को मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, प्रभु श्री राम भगवान विष्णु के सातवें अवतार माने जाते हैं। 

राम नवमी 2024 शुभ मुहूर्त 

  • चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि आरंभ- 16 अप्रैल को दोपहर में 1 बजकर 23 मिनट से
  • चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि समाप्त- 17 अप्रैल को दोपहर में 3 बजकर 14 मिनट पर
  • राम नवमी 2024 तिथि-  17 अप्रैल 2024
  • राम नवमी की पूजा का शुभ मुहूर्त - 17 अप्रैल को 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 21 मिनट तक 

राम नवमी का महत्व

राम नवमी का ही वो पावन दिन था जब कौशल्या नंदन का जन्म हुआ था। राम नवमी के दिन मंदिर और घरों में रघुनंदन की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है।  राम नवमी के दिन प्रभु श्री राम के साथ मां सीता , लक्ष्मण जी और बजरंगबली की भी पूजा करने से कई गुना अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होती है। राम नवमी के दिन राम का नाम कागज पर लिखने से कई गुना शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वहीं बता दें कि राम नवमी के दिन दूर-दराज से भक्तगण राम जन्मभूमि अयोध्या आते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी पढ़ें-

Ram Navami 2024: राम नवमी के दिन करें इस स्त्रोत और मंत्रों का जाप, घर-परिवार पर बरसेगी कौशल्या नंदन की कृपा

क्यों युद्ध के मैदान में आमने-सामने आए भगवान राम और महादेव? किसकी हुई थी जीत, पढ़ें रोचक कहानी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म