1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. इस रंग की आंखों वाले व्यक्ति होते हैं बहुत शातिर, आंखों से जानें स्वभाव के सारे राज

इस रंग की आंखों वाले व्यक्ति होते हैं बहुत शातिर, आंखों से जानें स्वभाव के सारे राज

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Himanshi Tiwari
 Published : Mar 27, 2023 06:17 pm IST,  Updated : Mar 27, 2023 06:17 pm IST

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति के आंखों के रंग से उसके स्वभाव और उसके चरित्र के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं।

samudrik shastra know the secrets of nature from eyes color may maa laxmi bless rashifal ke anusar a- India TV Hindi
Secrets Of Eyes Image Source : FREEPIK

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के शरीर के अंगों से जुड़ी कई बातें बताई गई है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, हम आंखों के रंग देखकर भी जान सकते हैं किसी के व्‍यक्तित्‍व से जुड़ी खास बातें। जी हां, सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति के आंखों के रंग से उसके स्वभाव और उसके चरित्र के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। शरीर के विभिन्न अंग हमारे व्यक्तित्व के बारे में क्या कहते हैं, किसी व्यक्ति का स्वभाव कैसा है, वह किस काम में अधिक निपुण है, इसी तरह की बहुत-सी जानकारी हमें सामुद्रिक शास्त्र से मिलती है। 

काले रंग की आंखें -

आंखों के रंग के बारे में और सबसे पहले बात करेंगे काले रंग की आंखों के बारे में। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की आंखों का रंग काला होता है, उनका सिक्स सेंस बहुत ही अच्छा होता है। ये अपने कामों में बहुत माहिर होते हैं। जो भी करते हैं, पूरे मन से करते हैं और अपने काम की पहले से ही योजना बना लेते हैं, जिससे इनका काम बेहतर ढंग से पूरा हो सके। हालांकि ये लोग थोड़े रहस्यमयी प्रकृति के होते हैं। अपना काम पूरा होने से पहले उसकी योजना ये किसी से भी शेयर नहीं करते हैं। बाकी ये लोग भरोसेमंद होते हैं। इन पर भरोसा किया जा सकता है। 

भूरे रंग की आंखें -
सामुद्रिक शास्त्र में आज हम बात करेंगे भूरे रंग की आंखों वाले लोगों के स्वभाव, उनके गुण के बारे में सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार भूरी आंखों वाले लोग स्वभाव से बड़े ही अच्छे होते हैं। इनके चेहरे में सबसे ज्यादा ध्यान इनकी आंखों पर ही जाता है। ये लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करना अच्छे से जानते हैं। दूसरे लोग भी इनसे प्रसन्न रहते हैं। इनके व्यक्तित्व में सबसे अच्छी बात है - इनका कॉन्फिडेंस, इनका कॉन्फिडेंस या कहें आत्मविश्वास बहुत ही अच्छा होता है। ये किसी के सामने अपनी कोई भी बात कहने से नहीं घबराते हैं। 

ग्रे रंग की आंखें -
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की आंखें ग्रे कलर की होती हैं, वो लोग बहुत ही खुले दिमाग के होते हैं। इन लोगों को अपने जीवन में आजादी पसंद होती है। ये अपने परिवार के लोगों के साथ भी ऐसा ही माहौल बनाकर रखते हैं। इनके अंदर किसी तरह का रहस्य, द्वेष या झूठ नहीं होता। ये जैसे अंदर से होते हैं, वैसे ही बाहर से भी दिखते हैं। इन्हें अगर किसी से कुछ कहना हो, तो ये उस व्यक्ति के सामने ही कह देते हैं। पीठ पीछे बुराई करना इनके स्वभाव में बिल्कुल नहीं होता। 

हरा रंग की आंखें -
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की आंखों का रंग हरा होता है, वो लोग बहुत ही जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं और साथ ही बुद्धिमान होते हैं। ये हमेशा किसी न किसी चीज़ को जानने में या उसके पीछे के रहस्य को समझने की कोशिश करते रहते हैं और अपनी समझदारी से उसमें सफल भी होते हैं। इन्हें हमेशा कुछ न कुछ नया सीखने का शौक होता है, जिसके चलते ये लोग शॉर्ट टाइम कॉर्स भी ज्वॉइन करते रहते हैं। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

 ये भी पढ़ें - 

Aaj ka Panchang 28 March 2023: जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय सूर्यास्त का समय

वास्तु टिप्स: जाप करते समय दिशा का रखें खास ख्याल, वरना आप पर ही पड़ सकता है भारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म