1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. शनिवार के दिन भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना शनिदेव हो जाएंगे आपसे नाराज

शनिवार के दिन भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना शनिदेव हो जाएंगे आपसे नाराज

 Published : Jun 14, 2025 10:52 am IST,  Updated : Jun 14, 2025 10:52 am IST

शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित किया गया है, ऐसे में इस दिन शनिदेव की पूजा नियमों से साथ की जानी चाहिए।

शनिदेव- India TV Hindi
शनिदेव Image Source : FILE PHOTO

शनिदेव फोटो, शनिदेव मंत्र, Shani Chalisa, शनिदेव की 12 पत्नियों के नाम, शनि देव का विवाह, महिमा शनिदेव की, शनिवार के दिन क्या नहीं खाना चाहिए, शनिवार को अंडा खाना चाहिए या नहीं, शनिवार के व्रत में चाय पी सकते हैं, शनिवार व्रत में नमक खाना चाहिए या नहीं, शनिवार के व्रत कितने करने चाहिए, शनिवार के व्रत में कौन सा फल खाना चाहिए, शनिवार के व्रत में आलू खा सकते हैं, शनिवार व्रत के नियम

शनिदेव के अलावा करें इनकी भी पूजा

शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है, साथ ही कर्मों का फल देने वाला भी देव कहा गया है। शनि देव ही मनुष्य के जीवन में कर्म के सिद्धांत को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करें हैं। बता दें नवग्रहों में सबसे धीमी गति शनि की है, यही कारण है कि यह एक राशि में लगभग साढ़े सात साल तक निवास करते हैं। इसी दीर्घकालीन प्रभाव के कारण शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या जैसी दशाएं जन्म लेते हैं। शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने का विधान है। साथ ही इस दिन शनिदेव के साथ बजरंग बली की भी पूजा से आपके लिए फलदायी साबित होगी।

शनिदेव का स्वभाव अति क्रोधित है, इसलिए उन्हें छोटी से छोटी बात पर जल्दी गुस्सा आता है। ऐसे में शनिदेव को नाराज करने में ही भलाई है। कुछ लोग व्रत, पूजा आदि तो करते हैं लेकिन इस दिन क्या खाना चाहिए और क्या नहीं यह नहीं पता होता और शनिदेव के गुस्से का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं शनिवार के दिन क्या नहीं खाना चाहिए...

क्या न खाएं या पीएं

  • शनिवार के दिन व्यक्ति को शराब या कोई भी नशीली चीजें नहीं खानी चाहिए।
  • लहसुन प्याज खाने से भी परहेज करें।
  • इसके साथ ही अधिक तेल, मिर्च-मसाले वाले भोजन भी न करें।
  • इस दिन बेसन व चने से बनी कोई भी चीज न खाएं।

शनिवार को क्या खाएं

  • काले तिल वाला भोजन जैसे-खिचड़ी, हलवा आदि खाएं।
  • सरसों के तेल में बनी रोजी, या पराठा या पूड़ी।
  • उड़द की दाल से बनीं चीजें भी खानी चाहिए।
  • इस दिन काले चने का सेवन जरूर करें, इससे शनि शांत होते हैं।
  • भोजन में थोड़ी काला नमक मिलाकर खाना बेहद शुभ माना गया है।

इसके अलावा, शनिवार के शनिमंदिर में जाकर शनिदेव को जल चढ़ाएं और उनके सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे शनिदेव प्रसन्न होंगे।

ये भी पढ़ें:

Sankshati chaturthi 2025: संकष्टी चतुर्थी आज, जानें शुभ मुहूर्त और कैसे करनी है भगवान गणेश की पूजा

राहु के आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे गुरु, इन 4 राशियों की बढ़ेगी ज्यादा मुश्किलें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म