1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Sawan 2023: आज से शुरू हुआ सावन का पावन महीना, भगवान शिव के इन मंत्रों के जाप से पूरी होगी हर मनोकामना

Sawan 2023: आज से शुरू हुआ सावन का पावन महीना, भगवान शिव के इन मंत्रों के जाप से पूरी होगी हर मनोकामना

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jul 04, 2023 06:45 am IST,  Updated : Jul 04, 2023 07:00 am IST

Sawan 2023: आज से भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन शुरू हो चुका है। ऐसे में आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सावन महीने के दौरान भगवान शिव के किन मंत्रों का जाप करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

Sawan 2023- India TV Hindi
Sawan 2023 Image Source : INDIA TV

Sawan Month Significacne: आज से भगवान शिव को अतिप्रिय श्रावण यानि सावन का महीना शुरु हो गया है। सावन महीने को शिव भक्ति के लिये जाना जाता है। इस दौरान चारों तरफ भोले बाबा के नाम की गूंज सुनाई देती है। शिव भक्त इस दौरान पूरी तरह से शिव की साधना में लीन होते हैं। कहते हैं माता पार्वती ने भी शिव जी को पति के रूप में पाने के लिए सावन महीने में ही कठोर तप किया था और उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया। लिहाजा अच्छे वर की प्राप्ति के लिये इस महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना जरूर करनी चाहिए। इसके अलावा सावन में इन शिव मंत्रों का जाप करने से भी विशेष शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

1. हर प्रकार का सुख और वैभव पाने के लिए आपको शिवजी के अघोर मंत्र का नित्य 11 बार जाप करना चाहिए। मंत्र है- ऊँ अघोरेभ्यो अथघोरेभ्यो, घोर घोर तरेभ्यः। सर्वेभ्यो सर्व शर्वेभ्यो, नमस्ते अस्तु रूद्ररूपेभ्यः।।

2. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको भगवान शिव के इस मंत्र का नित्य 51 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ऊँ शं शंकराय भवोद्भवाय शं ऊँ नमः।

3. जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बनाए रखने के लिए आपको शिवजी के इस मंत्र का रोजाना 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ऊँ शिवाय नमः ऊँ।

4. अपने बिजनेस की गति बढ़ाने के लिए साथ ही आप चाहते हैं कि आपका बिजनेस दूसरे शहरों तक जाये तो सावन महीने के दौरान रोजाना आपको भगवान शिव के इस मंत्र का 216 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ऊँ शं शिवाय शं ऊँ नमः।

5. नौकरी में पदोन्नति के साथ सैलरी में बढ़ोतरी पाना चाहते है तो सावन महीने के दौरान आपको भगवान शंकर के इस मंत्र का रोजाना 21 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- नमामिशमीशान निर्वाण रूपं। विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं।।

6. अपने स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखने के लिए या काफी पहले से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा पाने के लिए सावन महीने के दौरान आपको शिव जी के त्र्यम्बक मंत्र का नित्य 31 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

7. अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए सावन महीने के दौरान आपको भगवान शिव के इस मंत्र का नित्य रूप से 51 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ऊँ शं भवोद्भवाय शं ऊँ नमः।।

8. मनचाहा वर या बधू पाने के लिए सावन महीने के दौरान आपको शिव जी के इस मंत्र का रोजाना 11 बार जप करना चाहिए। मंत्र है-

निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं। चिदाकाश माकाश वासं भजेऽहं।।

9. अपने करियर में एक ऊंचा मुकाम पाने के सावन महीने के दौरान आपको शिव जी के इस मंत्र का रोजाना 111 बार जप करना चाहिए। मंत्र है-
ऊँ शं विश्वरूपाय अनादि अनामय शं ऊँ।

10. ऑफिस में बैक-बाईटिंग से बचने के लिए सावन महीने के दौरान आपको भगवान शंकर के इस मंत्र का 21 बार रोजाना जप करना चाहिए। मंत्र है- ऊँ क्लीं क्लीं क्लीं वृषभारूढ़ाय वामांगे गौरी कृताय क्लीं क्लीं क्लीं ऊँ नमः शिवाय।।

11. अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों से अच्छे रिश्ते बनाए रखने के लिए सावन महीने के दौरान आपको भगवान शिव के इस मंत्र का रोजाना 366 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ।।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Sawan 2023: आज से शुरू हो रहा है सावन का महीना, जानिए पहले दिन कैसे करें भोलेनाथ की पूजा

सावन महीने में शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, भोलेनाथ पूरी करेंगे हर मनोकामना, जानिए इस माह का महत्व

बेलपत्र से जुड़ी ये गलतियां भूलकर भी न करें, वरना शिव जी प्रसन्न की जगह हो जाएंगे नाराज

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म