1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 04 July 2023 Ka Panchang: मंगलवार से शुरू हो रहा है सावन मास, जानें पंचाग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

04 July 2023 Ka Panchang: मंगलवार से शुरू हो रहा है सावन मास, जानें पंचाग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jul 03, 2023 03:04 pm IST,  Updated : Jul 03, 2023 03:04 pm IST

04 July 2023 Ka Panchang: जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

मंगलवार का पंचांग- India TV Hindi
मंगलवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

04 July 2023 Ka Panchang: 4 जुलाई को श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि मंगलवार दोपहर 1 बजकर 39 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। 4 जुलाई से भगवान शिव को अतिप्रिय श्रावण यानि सावन का महीना शुरू हो गया है। मंगलवार दोपहर पहले 11 बजकर 49 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही 4 जुलाई को सुबह 8 बजकर 25 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। वहीं 4 जुलाई को अशून्य शयन द्वितीया व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

4 जुलाई  2023 का शुभ मुहूर्त

  • पूर्णिमा तिथि-  3 जुलाई को शाम 5 बजकर 9 मिनट तक रहेगी, उसके बाद श्रावण कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी
  • ब्रह्म योग- 3 जुलाई को दोपहर बाद 3 बजकर 44 मिनट तक
  • मूल नक्षत्र-  3 जुलाई दोपहर पहले 11 बजकर 2 मिनट तक 
  • गुरु पूर्णिमा-  3 जुलाई 2023

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- दोपहर बाद 03:54 से शाम 05:38 तक
  2. मुंबई- शाम 04:01 से शाम 05:40 तक
  3. चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:58 से शाम 05:43 तक
  4. लखनऊ- दोपहर बाद 03:37 से शाम 05:20 तक
  5. भोपाल- दोपहर बाद 03:47 से शाम 05:28 तक
  6. कोलकाता- दोपहर बाद 03:02 से शाम 04:43 तक
  7. अहमदाबाद- शाम 04:06 से शाम 05:47 तक
  8. चेन्नई- दोपहर बाद 03:25 से शाम 05:02 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:27 AM
  • सूर्यास्त- शाम 7:22 PM

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Sawan 2023 Special: भगवान शिव के गले में क्यों लिपटा रहता है सांप? आखिर क्या है इसके पीछे की पौराणिक कथा, जानें

सावन में सोमवार के अलावा शिवजी की पूजा के लिए हैं ये खास तिथियां, भोले भक्तों को मिलेगा दोगुना फल

बेलपत्र से जुड़ी ये गलतियां भूलकर भी न करें, वरना शिव जी प्रसन्न की जगह हो जाएंगे नाराज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म